Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Toggle search form
  • Bihar NEET Counselling 2025
    Bihar NEET Counselling 2025: Live Updates on MBBS and BDS Admission Dates, Application Steps, and Required Documents Education
  • Delhi Education News: New Academic Task Group to Assess School Performance Education
  • The Challenges Faced by NEET Aspirants in Kota Education
  • NEET UG 2024 Counselling
    NEET UG 2024 Application Ends on March 9; Important Things to Keep in Mind While Filling Form Education
  • CUET UG 2025
    Optimizing Study Breaks for Enhanced Focus in NEET UG 2025 Prep Education
  • NEET PG Counselling 2024
    NEET PG Counselling 2024 Live: Check Latest Updates on AIQ Counselling Here Medical Education
  • Environmental Conservation
    Ras Bihari Bose Subharti University Takes a Meaningful Step Towards Environmental Conservation Breaking news
  • CBSE Board Exams 2025:
    CBSE Board Exams 2025: Expert Shares Last-Minute Preparation Plan for Students CBSC
होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए

होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए नहीं मिल रहे छात्र

Posted on November 22, 2024November 22, 2024 By Arun Kumar No Comments on होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए नहीं मिल रहे छात्र

 भारतीय चिकित्सा पद्धतियों पर आधारित आयुष अंडरग्रैजुएट-पाठ्यक्रम को एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. होम्योपैथी, यूनानी तथा सिद्धा ही नहीं, अपितु आयुर्वेद जैसी महान चिकित्सा पद्धति के अंडरग्रैजुएट-पाठ्यक्रम बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी-बीएएमएस में प्रवेश को लेकर भी विद्यार्थियों का रुझान कमजोर है. वर्तमान स्थिति यह है कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन कार्यरत नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ़ मेडिसिन (NCISM) ने बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी-बीएएमएस पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु न्यूनतम पात्रता-परसेंटाइल को सभी वर्गों के लिए 15%-घटा दिया है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हो सके एवं बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी-BAMS पाठ्यक्रम की सीटें रिक्त ना रहें.

प्रवेश पात्रता का न्यूनतम परसेंटाइल अब क्या?

बीएएमएस-पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु जनरल तथा ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की न्यूनतम पात्रता परसेंटाइल पहले 50% होती थी. उसे अब 15%-घटाकर 35% कर दिया गया है. इसी प्रकार ओबीसी-एनसीएल, एससी तथा एसटी कैटेगरी हेतु न्यूनतम पात्रता का परसेंटाइल अब 40% से घटकर मात्र 25% रह गया है.

निश्चित तौर पर कमीशन द्वारा यह विवशता में उठाया गया कदम है तथा कई लोग इसे आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की शैक्षणिक-गुणवत्ता के साथ एक समझौते की तरह भी देख रहे हैं.

फिर से प्रारंभ की जाएगी काउंसलिंग प्रक्रिया : होम्योपैथी

आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACC) द्वारा गत 18 नवंबर को जारी किए गए नोटिफिकेशन में आयुष अंडरग्रैजुएट पाठ्यक्रमों (आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी तथा सिद्धा) हेतु न्यूनतम पात्रता परसेंटाइल घटाने की जानकारी साझा की गई है. लेकिन नई घोषित पात्रता परसेंटाइल से संबंधित अंकों की सूचना अभी नहीं दी गई है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट-यूजी,2024 का रि-रिवाइज्ड परीक्षा परिणाम जारी करते समय दी गई सूचना के अनुसार न्यूनतम पात्रता परसेंटाइल से संबंधित अंक इस प्रकार हैं-

1.जेनरल तथा ईडब्ल्यूएस कैटेगरी  50-परसेंटाइल, संबंधित अंक-162

2.ओबीसी-एनसीएल, एससी तथा एसटी कैटेगरी 40-परसेंटाइल, संबंधित अंक-127

न्यूनतम पात्रता परसेंटाइल घटाने के पश्चात-जनरल तथा ईडब्ल्यूएस कैटेगरी हेतु यह परसेंटाइल-35% तथा ओबीसी-एनसीएल, एससी एवं एसटी केटेगरी हेतु यह परसेंटाइल-25% रह गई है.

ऐसी स्थिति में अब सभी वर्गों में 720-में से 127-अंकों से भी कम अंक प्राप्त करने वाले, अर्थात 17%-अंकों से भी कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी बैचलर ऑफ़ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी-बीएएमएस पाठ्यक्रम तथा अन्य अंडरग्रैजुएट आयुष पाठ्यक्रम में आयुष सेंट्रल-काउंसलिंग तथा स्टेट-काउंसलिंग के तहत प्रवेश के पात्र होंगे.

शीघ्र ही सेंट्रल तथा स्टेट काउंसलिंग के तहत प्रवेश का नया शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा.

अंडरग्रैजुएट-आयुर्वेद पाठ्यक्रम में कैसे बढ़ेगी दिलचस्पी : होम्योपैथी

अंडरग्रैजुएट आयुर्वेद पाठ्यक्रम, बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी-बीएएमएस पाठ्यक्रम की ब्रांडिंग कमजोर है. इस पेशे में विद्यार्थियों को पद, प्रतिष्ठा एवं पैसे तीनों का अभाव दिखता है.

दूसरी ओर एलोपैथिक अंडरग्रैजुएट पाठ्यक्रम या MBBS में पद प्रतिष्ठा एवं पैसे तीनों की बहुतायत है. ऐसे में विद्यार्थी ‘एमबीबीएस-पाठ्यक्रम’ में प्रवेश हेतु मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कई बार प्रयास करना गवारा कर लेता है किंतु अंडरग्रैजुएट आयुर्वेद पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं लेता.  : होम्योपैथी

वस्तुस्थिति यह है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का इस ओर झुकाव लगभग नगण्य है. ऐसे में वर्तमान समय में अंडरग्रैजुएट आयुर्वेद पाठ्यक्रमों की री-ब्रांडिंग की आवश्यकता है. ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (एम्स) तथा इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शैक्षणिक-ब्रांड्स की सहायता से इन संस्थानों में ही अंडरग्रैजुएट आयुर्वेद पाठ्यक्रमों का आधुनिकीकरण कर नए करिकुलम के साथ इन्हें री-लॉन्च किया जाए.

इन पाठ्यक्रमों के साथ विशेष पैकेज भी दिए जाएं ताकि विद्यार्थी एवं अभिभावकों में विश्वास उत्पन्न किया जा सके और उन्हें यह महसूस हो कि इन पाठ्यक्रमों में भविष्य बेहतरीन है.

0Shares
Education, Education News, Neet Tags:आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए, होम्योपैथी

Post navigation

Previous Post: NEET PG 2024 Counselling: Round 1 Provisional Seat Allotment Result Out
Next Post: ‘Want to become surgeon,’ says Tanishka who cleared NEET UG 2024 in first attempt

Related Posts

  • Dharmendra Pradhan Seeks States and UTs’ Cooperation for NEET-UG 2026 Re-examination Amid Outrage Over Paper Leak Education
  • MBBS Exams for Displaced Students Can Be Held Anywhere in Manipur Education
  • A one-day anti-drug awareness camp was organized at Ras Bihari Bose Subharti University Dehradoon
  • Dental College Welcomes New Head Education
  • NTA NEET UG 2026
    NTA NEET UG 2026 Application Window Ends Today: Here’s How to Register Examinations
  • NEET 2025 Schedule
    NEET 2025 Schedule: Everything You Need to Know from NTA Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

  • NEET-UG 2024 Results
    CBSE Board Exam 2024: Class 12 Sociology Exam Updates and Preparation Tips Board Exam 2025
  • fake NEET marksheet
    indigul Police Form Special Team to Tackle Fake NEET Marksheet Case Education News
  • NEET 2025 Re-Test
    NEET 2025 Re-Test Ordered in Indore and Ujjain After Power Outage Disruption Education
  • NEET PG Counselling 2024
    WB NEET UG 2024 Counselling: Stray Vacancy Round Cancelled, Minimum Marks for PWD Candidates Revised Education
  • Monster Win Casino stabilité et sécurité dans chaque partie Blog
  • Paper leak 
    NEET-UG Paper Leak Investigation: CBI Seeks More Time as Court Defers Hearing Education and Exams
  • JEE Main v/s NEET UG: Check Main Differences in Subject Preparation, Important Chapters Competitive Exams
  • NEET-UG 2025
    NEET-UG 2025: Tough Paper and Reduced Exam Time May Push Cut-Offs Down Examinations

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook News WordPress theme