Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Toggle search form
  • Bengal labourer scores 677 in NEET
    Bengal labourer scores 677 in NEET, inspired by YouTube lessons on a broken phone Medical Entrance Exams
  • CBSE’s New Menstrual Hygiene Rules: Essential Information for Students and Parents Education
  • NEET-PA
    Central Sanskrit University Launches NEET-PA, Opening BAMS Path for Sanskrit Students Education
  • NEET-MDS
    Understanding the Impact of the National Dental Commission on NEET-MDS Students and Colleges Dental Education
  • NEET UG 2025
    NEET UG 2025: Students and Teachers Raise Concerns Over ‘Ambiguous’ Questions Education
  • CBSE Board Exam 2024
    CBSE Board Exam 2024 Live Updates: Class 10 Social Science Exam Today Blog
  • NEET-PG 2025
    NEET-PG 2025: Supreme Court’s Directive on Answer Keys Publishing by NBE Education
  • CUET PG 2024 Begins Tomorrow: Check Exam Day Guidelines and Important Documents CUET
MBBS admissions

यूपी में Private Medical College की फीस बढ़ी, सत्र 2024-25 के लिए शासन ने तय किया शुल्क

Posted on October 29, 2024 By neet bulletin No Comments on यूपी में Private Medical College की फीस बढ़ी, सत्र 2024-25 के लिए शासन ने तय किया शुल्क

यूपी में प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस बढ़ा दी गई है। शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए यह फीस यूजी और पीजी दोनों के लिए तय की गई है। सभी कॉलेजों की हॉस्टल फीस और अन्य मदों की फीस में बढ़ोतरी की गई है।
उत्तर प्रदेश के निजी क्षेत्र के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की फीस शासन ने तय कर दी है। शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए यह फीस यूजी और पीजी दोनों के लिए तय की गई है। सभी कॉलेजों की हॉस्टल फीस और अन्य मदों की फीस में बढ़ोतरी की गई है जबकि कुछ कॉलेजों की ट्यूशन फीस भी बढ़ाई गई है। ऐसे सिर्फ वही कॉलेज हैं जिनके आय-व्यय के विवरण में बेलेंस प्रदर्शित नहीं हो रहा था। जिन मेडिकल कॉलेज की निर्धारित फीस में वृद्धि की गई है, उसे शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नीट काउंसलिंग से प्रवेश ले चुके छात्रों द्वारा बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त या चार समान किश्तों में किया इस सत्र में संबंधित कॉलेज को किया जा सकेगा।

पहले शासन ने मौजूदा शैक्षिक सत्र में फीस वृद्धि न किए जाने का आदेश जारी किया था। 11 जुलाई को जारी इस आदेश के विरुद्ध उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में यूपी अनएडेड मेडिकल एंड एलाइड साइंस कॉलेज वेलफेयर एसोसिएशन व 17 अन्य ने अपील की थी। हाईकोर्ट के आदेशों के क्रम में राज्य सरकार ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति ने सभी कॉलेजों की सुनवाई के बाद सोमवार को फीस संबंधित नया आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के मुताबिक निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और डीम्ड विश्वविद्यालयों के स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में वर्तमान शैक्षिक सत्र के लिए फीस निर्धारित की गई है। बढ़ी हुई फीस की धनराशि पर मेडिकल कॉलेज कोई विलंब शुल्क या ब्याज नहीं ले सकेंगे।

एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए तय फीस

राममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बरेली-1648512 रुपये, शारदा विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा-1269319 रुपये, सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ-1185133 रुपये, हिंद इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंसेज बाराबंकी-1404734 रुपये, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज-1393883 रुपये, सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हापुड़-1181671 रुपये, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल बरेली-1560301 रुपये, हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज वाराणसी-1321492 रुपये, रामा मेडिकल कॉलेज कानपुर-1271856 रुपये, हिंद इंस्टीट्यूट सीतापुर-1077229, मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बाराबंकी-1121162 रुपये, केडी मेडिकल कॉलेज मथुरा-1228240 रुपये, राजश्री मेडिकल कॉलेज बरेली-1474087 रुपये, रामा मेडिकल कॉलेज हापुड़-1309968 रुपये, प्रसाद इंस्टीट्यूट लखनऊ-1103932 रुपये, टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज अमौसी लखनऊ-1299199 रुपये सहित अन्य कॉलेज शामिल हैं।

हॉस्टल व विविध शुल्क

मेडिकल कॉलेज नॉन एसी कमरे के लिए 165000 प्रतिवर्ष और एसी कमरे के लिए 192500 रुपये प्रतिवर्ष ले सकेंगे। इसमें मेस शुल्क भी शामिल है। एक कमरे में दो से ज्यादा बच्चे नहीं रखे जाएंगे। इसके अलावा विविध शुल्क के रूप में प्रतिवर्ष 94160 रुपये लिए जा सकेंगे। इसमें विश्वविद्यालय पंजीकरण, विकास शुल्क, लाइब्रेरी फीस, स्टूडेंट एसोसिएशन फीस, जिम एंड स्पोर्ट्स फीस, प्रवेश शुल्क, परीक्षा शुल्क आदि सभी शामिल होंगे। वहीं बीडीएस कक्षाओं के लिए कॉलेज नॉन एसी कमरे का 93500 रुपये और एसी कमरे का 115500 रुपये प्रतिवर्ष ले सकेंगे। जबकि विविध शुल्क के नाम पर हर साल 44 हजार रुपये लिए जा सकेंगे।

0Shares
Education, Neet Tags:Fees of private medical colleges increased in UP, government fixed the fees for the session 2024-25.

Post navigation

Previous Post: Tamil Nadu NEET UG 2024: Last Day for Stray Round Counselling Registration
Next Post: JEE Main 2025 Exam Date Announced for January Session 1: Check Detailed Schedule, Exam Pattern, and More

Related Posts

  • Rajasthan Revises List of Health Centres
    Rajasthan Revises List of Health Centres: Enhancing Healthcare Accessibility Healthcare
  • NEET UG Laws of Motion Weightage 2025: Analyzing Last 10 Years Trends Education
  • NEET Admit Card Blog
  • Aspire for JEE or NEET? A Comprehensive Guide for Students Education
  • NEET UG 2026 Preparation
    NEET-UG Syllabus Released: NMC Urges Aspirants to Adhere Education
  • Bihar Board Inter 2024
    Bihar Board Class 12 English Paper Analysis 2024: Student Feedback, Difficulty Level, and Expert Review Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

  • Hindi Core Paper
    Hindi Core Paper: Moderate Difficulty and Tricky MCQs, Say Students Education
  • Kota: Beyond a Coaching Hub – Unveiling its Cultural Heritage, Diversified Economy, and Tourism Potential Entrance Exams
  • NEET UG 2024 Supreme Court
    NEET UG 2024: Supreme Court Refuses to Stay Counselling but Seeks NTA Response on Paper Leak Allegation Education News
  • CBSE Registration Process
    CBSE Registration Process for Children with Disabilities from September 9 Education
  • NEET UG 2026 Re-exam: Provisional Answer Key Challenge Window Opens, Steps to Apply Examinations
  • NEET PG 2024 Stray Vacancy Counselling: MCC Withdraws Seats! Check Updated List Medical Education
  • NEET UG 2025 Successfully Conducted
    Maharashtra NEET PG Counselling 2024: Round 1 Choice Filling Ends Tomorrow Education
  • NEET Re-Exam: Whistleblower Claims Leak-Proof System Amid Scepticism from Sikar Students Education

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook News WordPress theme