Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Toggle search form
  • Neet UG 2025 Exam Alert
    Neet UG 2025 Exam Alert : नीट यूजी 2025 परीक्षा से पहले छात्रों के लिए NTA का अलर्ट, परीक्षा में जानें से पहले देख लें Education
  • NEET UG
    Re-NEET Paper Leaked? NTA Responds to Viral Claims Days Ahead of Exam Education
  • MP NEET UG Mop-Up Round
    MP NEET UG Mop-Up Round Results Declared Today: How to Apply Education
  • JEE Main
    Analyzing the Clash Between JEE Main Session 2 and CBSE Board Exams Education
  • Class 10 Second Board Exams
    What On-Screen Marking Means for Class 12 Students from 2026 Education
  • CBSE Board Exams 2026: Last Chance to Submit Data for Class 9 and 11 Students Education
  • NEET MDS 2026
    Tragic Loss: Another Teen NEET Aspirant’s Death Highlights the Pressure in Patna Education
  • NEET-PG 2024
    NEET-PG 2024: MCC Initiates Refund of Security Deposit for Eligible Candidates Examinations

CBSE Board Exam: साल में दो बार होगा बोर्ड परीक्षा, विशेषज्ञों ने सुलझाया अभिभावकों व बच्चों का कन्फ्यूजन

Posted on March 6, 2025March 6, 2025 By neet bulletin No Comments on CBSE Board Exam: साल में दो बार होगा बोर्ड परीक्षा, विशेषज्ञों ने सुलझाया अभिभावकों व बच्चों का कन्फ्यूजन

CBSE Board Exam नयी शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए एजुकेशन सिस्टम में कई बदलाव किए जा रहे हैं. काफी लंबे समय से सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा के साल में दो बार होने की चर्चा चल रही थी. बता दें कि कोविड काल में स्टूडेंट्स को सहूलियत देने के लिए ऐसा किया भी गया था. तब सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा दो टर्म में हुई थी. अब अगले साल यानी 2026 से सीबीएसइ 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने की घोषणा कर चुकी है.
बोर्ड के इस निर्णय से विद्यार्थियों को क्या फायदा होगा, इस पर शहर के निजी स्कूलों के प्राचार्यों व शिक्षाविदों ने अपनी राय दी है. इनका मानना है कि साल में दो बार परीक्षा आयोजित होने से विद्यार्थियों पर सिलेबस का लोड कम होगा और बेहतर रिजल्ट व अंक प्राप्त करने के लिए दूसरा अवसर भी मिलेगा. इसके साथ ही विद्यार्थी पूरे साल परीक्षा की तैयारी में खुद को व्यस्त रखेंगे, जिससे उनका बेस भी मजबूत होगा

कम हो जायेगी फ्लाइंग कैंडिडेट्स की संख्या

साल में दो बार परीक्षा होने से फ्लाइंग कैंडिडेट्स (बिना क्लास करने वाले) की संख्या काफी कम हो जायेगी. विद्यार्थी के पास यह च्वाइस होगा कि वे दो बार परीक्षा देना चाहते हैं, या एक बार. वहीं प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद का कहना है कि विद्यार्थियों के हित में केवल 10वीं के स्तर की दो बार परीक्षा आयोजित करना बेहतर है. लेकिन कॉपी जांचने की प्रक्रिया पर बोर्ड ने कोई ठोस प्लान जाहिर नहीं किया है. एक बार परीक्षा आयोजित होती है, तो परीक्षा की तैयारी, मूल्यांकन और रिजल्ट प्रक्रिया में तीन महीने का वक्त लग जाता है. दो बार परीक्षा आयोजित करने से स्कूल प्रबंधकों का भी काफी वक्त लगेगा जो विद्यार्थियों के लिए बेहतर नहीं होगा.

CBSE Board Exam : अभिभावकों के सवालों का एक्सपर्ट ने दिये जवाब
सवाल- क्या दो बार परीक्षा होने से विद्यार्थियों पर सिलेबस का लोड कम होगा?
जवाब- एसी झा, प्राचार्य, डीएवी पब्लिक (पुनाईचक) : जी हां बिल्कुल! सीबीएसइ बोर्ड की ओर से 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा दो बार आयोजित करने से विद्यार्थियों पर सिलेबस का लोड काफी कम हो जायेगा. पहले और दूसरे फेज की परीक्षा में अलग-अलग यूनिट से सवाल होंगे. इससे विद्यार्थियों का बेस मजबूत होगा.

सवाल – दो बार एग्जाम होने का नियम कब से लागू होगा. क्‍या दोनों बार एग्जाम देना जरूरी होगा?
जवाब- ब्रदर जॉनसन, उप प्राचार्य, लोयोला हाइ स्कूल, (कुर्जी) : ये नियम 2025-26 सेशन से लागू होगा. इसका मतलब है कि साल 2026 में बोर्ड एग्जाम दो बार आयोजित होंगे. पर ऐसा नहीं है कि किसी स्टूडेंट्स को दोनों बार परीक्षा देना जरूरी होगा. स्टूडेंट्स के पास तीन ऑप्शन होंगे- साल में एक बार परीक्षा दें. या दोनों परीक्षाओं में शामिल हों या फिर किसी सब्जेक्ट में अच्छा परफॉर्म न कर पाने पर, दूसरी परीक्षा में केवल उस विषय का दोबारा परीक्षा दें.

सवाल – क्या विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में परेशानी होगी?
जवाब- ग्लेन गॉल्सटन, डायरेक्टर, संत डोमिनिक सेवियोज हाइस्कू्ल : विद्यार्थियों पर पढ़ाई का बोझ बढ़ेगा, नहीं बल्कि कम होगा. लेकिन इसका दूरगामी परिणाम बेहतर नहीं होगा. 10वीं-12वीं के सिलेबस में काफी अंतर है. विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में अचानक वास्ट सिलेबस मिलने से अधिक परेशानी हो सकती है.

सवाल – क्या इससे विद्यार्थियों का मेंटल हेल्थ स्वस्थ रहेगा ?
जवाब – एमपी सिंह, प्राचार्य, केवी, (कंकड़बाग) : पाठ्यक्रम का लोड और परीक्षा की तैयारी का सबसे अधिक असर विद्यार्थियों के मेंटल हेल्थ पर पड़ता है. दो बार परीक्षा होने से विद्यार्थी बेहतर ढंग से परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे और उनके पास यह ऑप्शन होगा कि वह दूसरे फेज की परीक्षा में अधिक मेहनत कर बेहतर रिजल्ट प्राप्त कर सकें.

0Shares
Education, Medical Education, Neet Tags:CBSE Board Exam

Post navigation

Previous Post: CUET UG 2025: City Intimation Slips to be Released Soon! Key Things Every Candidate Should Know
Next Post: NEET UG Exam Preparation Tips 2025: NEET UG 2025 की तैयारी के लिए सबसे प्रभावी स्ट्रेटेजी, जानें कैसे करें सही प्लानिंग?

Related Posts

  • NEET SS 2025
    NEET PG 2026 Cut-off Controversy: The Call for Merit-based Medical Standards Medical Examination
  • NEET UG 2025 Exam Date
    NEET UG 2025 Exam Date : NTA Official Announcement Soon, Age Restriction Education
  • NEET PG 2025 Postponement
    NEET PG 2025 Postponement: Supreme Court’s Order for a Single-Shift Exam Education
  • NEET UG 2026 Preparation
    NEET UG 2026 Preparation: Why Formulas and Mnemonics Are the Real Game Changers in the Exam Hall Education
  • Free JEE and NEET Coaching
    Free JEE and NEET Coaching for Over 2000 Delhi Government School Students Education
  • Tamil Nadu to Surrender
    Overseas Student Moves Supreme Court After CBSE Withholds Class 12 Improvement Result Over Cancelled Gulf Exams CBSC

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

  • Navigating the Emotional
    Navigating the Emotional Curve: How Parents Can Support NEET-JEE Aspirants Education
  • NMC’s Request for Stipend Details: Enhancing Transparency in Medical Education System Medical Education
  • Grace Marks
    Challenges in Granting Grace Marks Amid CBSE OSM Glitches Education
  • NEET UG 2025
    NEET UG 2025: National Medical Commission Approves Over 9,000 Additional MBBS Seats Education
  • Class 10 Second Board Exams
    What On-Screen Marking Means for Class 12 Students from 2026 Education
  • NEET PG Admit Card
    NEET PG Admit Card 2025 Released: Key Details and Exam Overview Education
  • NEET PG 2024 Registration Expected To Begin in January, Check Tentative Schedule Education
  • Four Students Achieve Over 50% Marks for Writing ‘Jai Shri Ram’ Education

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook News WordPress theme