Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Toggle search form
  • Delhi University
    Delhi University Begins Admissions for New Session, Introduces Single Girl Child Quota Education News
  • CBSE Class 10 Supplementary
    CUET UG 2024 Registration: Last Day to Apply Education
  • JEE Main 2025 Exam Date
    Registrations For JEE Main Session 2 To Close Today, Check Details Education
  • NEET PG 2026
    NEET PG 2026: Will Registration Window Close Today? Check Latest Update by NBEMS Education
  • NEET 2025: NTA launches portal to report suspicious claims, warns candidates Education
  • neet pg counseling 2024
    NEET PG 2024 Counselling: Choice Filling for Round 2 Begins Education
  • Maharashtra SSC, HSC Exam Schedule 2027: Check Class 10 and 12 Dates Education
  • Rough-Work
    NTA Announces More Rough-Work Space and Extended Exam Window for NEET-UG 2026 Education
NEET Paper Leak Case 2024

NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, CBI की पूछताछ में संजीव मुखिया ने खोला ये राज

Posted on May 2, 2025 By Arun Kumar No Comments on NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, CBI की पूछताछ में संजीव मुखिया ने खोला ये राज

NEET Paper Leak Case 2024: बीते वर्ष यानी 2024 में 5 मई को हुए नीट पेपर लीक मामले को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, सूत्रों की मानें तो देशभर में हुए नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की पूछताछ में संजीव मुखिया ने कई बड़े खुलासे किए हैं. बता दें कि सीबीआई (CBI) की पूछताछ में संजीव मुखिया ने स्वीकार किया है कि परीक्षा के दिन वह गुजरात के गोधरा में मौजूद था. खास बात यह है कि जिस जय जलाराम स्कूल में नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा का पेपर लीक हुआ था, वह स्थान संजीव की मौजूदगी वाली जगह से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर था.

जांच में यह भी सामने आया है कि इस लीक में एक डीआईजी (DIG) रैंक के पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार की भी अहम भूमिका थी, जिसने परीक्षार्थियों के साथ पेपर की डील करवाई थी. वहीं सीबीआई (CBI) की पूछताछ के बाद अब गुजरात पुलिस संजीव मुखिया को गोधरा NEET UG धांधली केस में पूछताछ के लिए अहमदाबाद ले जा सकती है. मामले की जांच लगातार जारी है और कई और चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है. नीट यूजी (NEET UG) पेपर लीक मामला उजागर होने के बाद गुजरात पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने गोधरा स्थित जय जलाराम स्कूल के प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा, शिक्षक तुषार भट्ट, वडोदरा के शिक्षा सलाहकार परशुराम राय, उसके सहयोगी विभोर आनंद और दलाल आरिफ वोहरा को गिरफ्तार किया था.

गिरफ्तार आरोपियों में विभोर आनंद मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले का निवासी है. उसे गुजरात पुलिस ने दरभंगा स्थित ससुराल से गिरफ्तार किया था. फिलहाल, सीबीआई (CBI) को संजीव मुखिया ने यह भी बताया कि विभोर आनंद एक DIG रैंक के पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार है और पेपर लीक के दौरान वह सीधे संपर्क में था. विभोर आनंद ही परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से सीधे संपर्क करता था और उन्हें वडोदरा के परशुराम राय से मिलवाता था. परशुराम राय एक वीजा कंसल्टेंसी फर्म चलाता है और विदेशों में पढ़ाई के लिए सलाह देता है. अभ्यर्थियों के डील पर राजी होने के बाद विभोर को कमीशन मिलता था.

CBI को यह भी जानकारी मिली है कि संजीव मुखिया बिहार, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में अपना नेटवर्क चला रहा है. सूत्र के मुताबिक, सीबीआई चार दिनों के लिए संजीव मुखिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. जिसमें संजीव मुखिया ने अहम जानकारियां दी है. अब पूछताछ खत्म होने के बाद ही पता चल पाएगा कि और क्या कुछ जानकारियां संजीव मुखिया ने दी.

0Shares
Education, Neet Tags:NEET Paper Leak Case 2024: बीते वर्ष यानी 2024 में 5 मई को हुए नीट पेपर लीक मामले को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है.

Post navigation

Previous Post: NEET 2025 पेपर लीक की अफवाह पर NTA का डिजिटल एक्शन, 122 सोशल मीडिया चैनल्स पर ताला
Next Post: How to Ace NEET: Avoid Last-Minute Panic and Stay Focused

Related Posts

  • NEET SS 2025
    NEET SS 2025 Question Paper Challenge Window Now Open at natboard.edu.in: Here’s How to Participate Medical Education
  • NEET and MHT CET Scores
    Maharashtra BPharmacy and PharmD Registration: Key Details for Admissions via NEET and MHT CET Scores Pharmacy Programs
  • NEET
    Justice Served: NEET Paper Leak Vigilance and Court Decision Education
  • NEET
    NEET MDS 2026 Scorecard Released: Key Insights and College Prediction Tool Education
  • Creating Opportunities for Students: Ras Bihari Bose Subharti University Partners with IVS School of Art & Design Blog
  • NEET
    After NEET Leak: A New Approach to Question Setting Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

  • NEET UG 2024
    NEET UG 2024: NTA Releases FAQs Regarding Syllabus, Check Here Education
  • NEET Rank Predictor A Complete Guide to Estimating Your Medical Entrance Rank Neet
  • Ras Bihari Bose Subharti University Actively Participates in Grand Commemoration of Martyr Veer Kesari Chand Blog
  • Tamil Nadu to Surrender
    Supreme Court Denies NEET-UG Re-Examination Plea: What This Means for Students Education
  • NEET UG Counselling 2025
    NEET UG Counselling 2025 Live: MCC Round 2 Seat Allotment Result and Details Education
  • NEET PG 2025 Answer Key
    NEET PG 2025 Answer Key Live Updates: Release Date, How to Download Response Sheet PDF Education
  • NEET 2025 Exam Analysis & Difficulty
    NEET 2025 Exam Analysis & Difficulty Level: Scoring very high will be challenging, says expert; check students feedback Education
  • NEET MDS 2025 Counselling
    NEET MDS 2025 Counselling: Round 1 Counselling Registration Begins Today; Seat Allotment Results on July 3 Blog

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook News WordPress theme