Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Toggle search form
  • CBI Books Bengal Govt
    No Systemic Failures, Limited Leaks: CBI Sources on NEET-UG Probe Education News
  • UPMSP Result 2025
    UPMSP Result 2025: Toppers List Revealed – Yash Pratap Singh and Mehak Jaiswal Shine in Class 10 and 12 Exams Education
  • NEET SS
    Understanding the MCC Updates for NEET SS 2025 Round 2 Seat Matrix Before Counselling Resumption Medical Education
  • CBSE
    CBSE Postpones Class 10 and 12 Exams in West Asia: What You Need to Know Education
  • NEET UG 2024: 10 Proven Strategies to Avoid Negative Marking Education
  • NEET UG 2025
    NEET 2024 Attempt Limit: All You Need to Know Education
  • CBSE
    CBSE Board Exams 2027: Expected Date Sheet Updates and a Guide to Finding the Class 10 and 12 Timetables CBSE Board Exams
  • Postpone NEET MDS 2024
    Postpone NEET MDS 2024: BJP Joins Calls, FAIMA Writes Fresh Letter To Health Minister Mansukh Mandaviya Education
NEET Success Story

NEET Success Story: पिता कमाते थे 8000 रुपये महीना, कर्ज लेकर बेटी को दिलाया स्मार्टफोन, नीट पास कर AIIMS पहुंची बिटिया

Posted on March 15, 2025 By neet bulletin No Comments on NEET Success Story: पिता कमाते थे 8000 रुपये महीना, कर्ज लेकर बेटी को दिलाया स्मार्टफोन, नीट पास कर AIIMS पहुंची बिटिया

नई दिल्ली Charul Honariya NEET Success Story. चारुल होनारिया उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के करतारपुर गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता शौकीन सिंह किसान हैं. एक गरीब किसान के लिए 7 सदस्यों का परिवार संभाल पाना आसान नहीं रहा होगा. इनकी पारिवारिक आय कम होने पर भी चारुल की पढ़ाई में कभी कोई रुकावट नहीं आई. जिस घर से कभी कोई गांव से बाहर नहीं निकला, वहीं की एक बेटी ने नीट पास कर एम्स दिल्ली में एडमिशन ले लिया.

चारुल होनारिया के पिता की कमाई सिर्फ 8 हजार रुपये प्रति महीना है. आर्थिक तंगी के बावजूद चारुल ने डॉक्टर बनने का सपना देखा. उसे पूरा करने के लिए उन्होंने खूब मेहनत भी की. चारुल होनारिया ने 10वीं क्लास से ही नीट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. कम उम्र से ही उन्होंने बड़े सपने देखने शुरू कर दिए थे. चारुल होनारिया का अंग्रेजी में हाथ तंग था. लेकिन उन्होंने अपनी इस कमी को भी सुधारा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चारुल क्लास 6 से अंग्रेजी पर फोकस करने लगी थीं.

NEET Success Story : हौसले के आगे हार गई हर चुनौती

चारुल होनारिया के गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी थी, वहां न अच्छी सड़कें थीं, न बिजली और न ही शिक्षा के बेहतर अवसर. फिर भी उन्होंने बचपन से डॉक्टर बनने का सपना देखा ताकि वह अपने गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे सकें. चारुल होनारिया के लिए नीट की तैयारी करना आसान नहीं था. उनका यह सफर चुनौतियां से भरा हुआ था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ाती रहीं. जानिए चारुल होनारिया की चुनौतियां.

आर्थिक तंगी: परिवार की माली हालत इतनी खराब थी कि पढ़ाई के लिए किताबें और कोचिंग की फीस जुटा पाना मुश्किल था.

भाषा की बाधा: चारुल को शुरुआत में अंग्रेजी भाषा में दिक्कत होती थी, जो नीट की तैयारी के लिए जरूरी थी, उन्होंने छठी कक्षा से इसे सुधारना शुरू किया था.

संसाधनों की कमी: गांव में इंटरनेट कनेक्शन खराब था. लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन क्लासेस लेने के लिए उन्हें छत पर बैठना पड़ता था. उनके पिता ने कर्ज लेकर स्मार्टफोन खरीदा ताकि वह पढ़ाई जारी रख सकें.

पहला असफल प्रयास: 2019 में चारुल नीट परीक्षा में असफल हो गई थीं. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अगले प्रयास की तैयारी शुरू कर दी थी.

Charul Honariya NEET Rank: स्कॉलरशिप से की पढ़ाई
चारुल ने 10वीं से ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी. आर्थिक तंगी के कारण वह कोचिंग नहीं ले पाई थीं. लेकिन उन्हें विद्या ज्ञान स्कूल में मुफ्त शिक्षा के लिए 100% स्कॉलरशिप मिल गई थी, जो गरीब मेधावी छात्रों के लिए रिजर्व्ड है. चारुल होनारिया ने 12वीं में 93% अंक हासिल किए थे. 2019 में असफल होने के बाद उन्होंने दक्षणा कोचिंग में स्कॉलरशिप ली और फिर 2020 में नीट परीक्षा दी. इस बार उन्होंने 720 में से 680 अंक हासिल किए. उनकी ऑल इंडिया रैंक 681 थी.

इससे उन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS दिल्ली के एमबीबीएस प्रोग्राम में एडमिशन मिल गया था. चारुल होनारिया के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह एम्स दिल्ली एमबीबीएस प्रोग्राम के 2020-2025 बैच की स्टूडेंट हैं (Charul Honariya AIIMS Delhi).

0Shares
Blog Tags:NEET Success Story

Post navigation

Previous Post: NEET UG 2025: Conducted in Thirteen Languages
Next Post: NEET 2025 in 13 Languages! Regional Preferences Surge as English Sees Decline

Related Posts

  • Ashok Bahar
    Ashok Bahar: A Journey of Perseverance at 71 Personal Development
  • 50% board weightage
    The Complications of 50% Board Weightage in JEE and NEET Admissions Education
  • Delhi University Vice-Chancellor Professor Yogesh Singh reappointed for a second five-year term
    Yogesh Singh Becomes First DU Vice-Chancellor to Get Consecutive Second Term Blog
  • Vavada промокод 2026 без депозита Blog
  • NEET-UG 2024 Paper
    ED Intensifies Probe into NEET-UG 2024 Paper Leak with Raids in Ranchi Education
  • NEET UG 2026
    NEET SS Counselling 2026 Round 1 Registration Live: Last Date March 15, Choice Filling Starts Today – Complete Guide for DM Medical Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

  • NEET MDS 2024 Cut Off
    NEET MDS Counselling Schedule 2025 OUT at mcc.nic.in- Round 1 Registration Tomorrow Medical Education
  • NEET UG
    NTA Announces NEET UG 2026 Re-exam Result Declaration Date Education
  • The Dark Side of Ambition
    The Dark Side of Ambition: Youth Caught Forging NEET Documents for AIIMS Bhopal Admission Education
  • CBSE Board Exam 2024
    CBSE Class 10 Math Exam on 11th March: Topics That Can Be Skipped Safely Board Exam 2025
  • MCC NEET 2025 Round 3 Counselling
    MCC NEET 2025 Round 3 Counselling Provisional Results Out: What You Need to Know Education
  • CBSE Announces
    Remembering Fr. Thomas V. Kunnunkal: A Life Dedicated to Education and Service Influential Educators
  • Kota suicide
    NEET aspirant hangs self in hostel room in Kota suicide note says family exam not to be blamed Education
  • NEET UG 2025 Counselling
    NEET UG 2025 Counselling Round 2: Choice-Filling Deadline Extended; Check Schedule Education

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook News WordPress theme