Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Toggle search form
  • Karnataka NEET UG Counselling 2024
    NEET UG 2024 Counselling: Registration Begins on August 14; Application Process, Choice Filling, and Seat Allotment Explained Education
  • Updates on JEE (Main), NEET-UG, and CUET-UG Entrance Exam Dates Entrance Exams
  • CBSE Class 10 Result 2026 Date: Why Results May Be Announced Early Education
  • NEET UG 2025
    Final Countdown: NEET UG Registration Closes Soon and Application Correction Window Opens Education
  • New CBSE Directive
    New CBSE Directive: ‘Oil Boards’ and Wellness Initiatives to Combat Growing Obesity Concerns CBSC
  • NEET UG Counselling 2024
    NEET UG Counselling 2024: Round 2 Registration Reopens and Allotment Details Education
  • NEET UG Syllabus Revision Stirs Debate Among Aspiring Medical Students Education
  • NEET PG Result 2024
    UP Board 12th Admit Card 2024 Releasing Soon: Download Your Hall Ticket Now @Upmsp.Edu.In Board Exam 2025

MBBS Seats in India: पांच साल में देश में कितनी हो जाएंगी एमबीबीएस की सीटें, हर साल होते हैं कितने एडमिशन?

Posted on August 18, 2024 By Ankita Singh No Comments on MBBS Seats in India: पांच साल में देश में कितनी हो जाएंगी एमबीबीएस की सीटें, हर साल होते हैं कितने एडमिशन?

MBBS Seats in India, MBBS Admission: NEET परीक्षा पास करने के बाद कुछ को तो एडमिशन मिल जाता है, लेकिन बहुतों को निराशा हाथ लगती है. उनके एमबीबीएस डॉक्‍टर बनने का सपना पूरा नहीं हो पाता. इसी बीच स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से पीएम नरेन्‍द्र मोदी के एमबीबीएस सीटों को लेकर किए गए ऐलान से मेडिकल स्टूडेंट्स को कुछ तसल्‍ली जरूर मिली है. पीएम मोदी ने 15 अगस्‍त के अपने भाषण में एमबीबीएस सीटों का जिक्र किया और ऐलान किया कि अगले पांच सालों में 75000 और एमबीबीएस की सीटें बढ़ाईं जाएंगी. जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि इससे मेडिकल की पढाई करने वाले युवाओं को काफी सहूलियत मिलेगी.

पीएम मोदी ने क्‍या किया ऐलान (PM Modi on MBBS Seats)
पीएम मोदी ने लाल किले से शिक्षा व्‍यवस्‍था को विकसित करने की बात कही. उन्‍होंने कहा कि हर साल लगभग 25 हजार बच्‍चे सिर्फ मेडिकल की पढ़ाई करने विदेश जाते हैं. इसे रोकने की जरूरत है. उन्‍होंने कि पिछले दस वर्षों में मेडिकल की सीटों को बढ़ाकर एक लाख कर दी गई है, लेकिन अगले पांच सालों में एमबीबीएस की 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी. मोदी के इस ऐलान के बाद अब एमबीबीएस करने वाले स्टूडेंट्स को काफी राहत मिली है.

अभी कितनी हैं एमबीबीएस की सीटें (MBBS Seats in India)
अभी देश में एमबीबीएस की कुल सीटें 1.12 लाख है. अभी हाल ही में सरकार की ओर से संसद में इसका ब्‍यौरा प्रस्‍तुत किया गया था, जिसमें कहा गया था कि देश में वर्ष 2014 तक कुल 387 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 731 हो गए हैं. मतलब पिछले दस साल में 344 नए मेडिकल खोले गए गए हैं. सरकार की ओर से जो डेटा दिया गया है, उसमें कहा गया है कि वर्ष 2014 तक एमबीबीएस की कुल सीटें 51,384 थीं, जो अब अब बढ़कर 1.12 लाख हो गईं हैं. इस तरह देश में एमबीबीएस की सीटों में 118 फीसदी की बढ़ोत्‍तरी हुई है. अब अगर अगले पांच साल में 75000 एमबीबीएस की सीटें बढ़ती हैं, तो यह 1.87 लाख तक पहुंच जाएगी.

हर जिले में मेडिकल कॉलेज (Medical college in India)
पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने 75000 एमबीबीएस सीटों को बढ़ाने की बात की है. यह कैसे होगा, इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि सदन में एक प्रश्‍न के उत्‍तर में सरकार की ओर से जो जवाब दिया गया था, उसमें यह भी कहा गया था कि केंद्र सरकार की योजना हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज (Medical College) और हर राज्‍य में एक एम्‍स (AIIMS) खोलने की है. इसमें बताया गया कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण में केंद्र व राज्‍य सरकार की हिस्‍सेदारी का अनुपात 60:40 का होगा. ऐसे में अगर सरकार की योजना अमल में आती है, तो जाहिर सी बात है कि नए कॉलेज खुलने से एमबीबीएस की सीटों में इजाफा होगा.

कितने हैं मेडिकल स्टूडेंट्स (NEET Students)
इस साल की नीट यूजी परीक्षा में 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी क्‍वालिफाई हुए हैं. जबकि आवेदन करने वालों की संख्‍या लगभग 24 लाख थी. इनमें से 23 लाख ने ही परीक्षा दी थी, रिजल्‍ट घोषित होने के बाद 13 लाख से अधिक ने क्‍वालिफाई किया सबसे अधिक होड़ एमबीबीएस में दाखिले की रहती है, लेकिन कम रैंक वालों को एमबीबीएस में एडमिशन नहीं मिल पाता.

0Shares
MBBS, Medical Admissions

Post navigation

Previous Post: MCC NEET UG Counselling 2024: Round 1 Final Seat Matrix and NRI List Released; Check Here
Next Post: India Doctors End One-Day Strike Over Colleague’s Rape and Murder

Related Posts

  • The fees for MBBS courses from private medical colleges range from ₹7 lakh to ₹30 lakh or more per year. Students planning on taking admissions in private medical colleges
    NEET Counselling 2025: MBBS Fees Skyrocket, Cross Rs 1 Crore at 32 Deemed-University Medical Colleges Education
  • NEET 2025 exam date
    NEET 2025 Exam Date Announcement: Expected Changes and Insights Education
  • MBBS admissions
    MBBS Admission: आसान नहीं है डॉक्‍टर बनना, एमबीबीएस की एक सीट पर कितने दावेदार? Education
  • MP NEET UG
    Understanding the MP NEET UG Round 1 Allotment Result 2026 Medical Admissions
  • MBBS admissions
    NEET: विदेश से MBBS करना चाह रहे छात्रों के लिए नियम जारी, क्या है भारत में डॉक्टर बनने का क्राइटेरिया MBBS
  • Supreme Court
    Haryana NEET UG 2024 Counselling: Registration Schedule Out on uhsr.ac.in Medical Admissions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

  • NEET-UG Exams
    Establishing a Portal to Flag Suspicious Activities in NEET-UG Exams Education
  • NEET fear
    NEET fear : The Impact of NEET Pressure on Students in Kilambakkam Education
  • Supreme Court
    Rejection of NEET-UG OMR Tampering 3: A Closer Look Blog
  • JEE Mains 2024 Physics: 7 Difficult Topics You Must Cover Education
  • Kerala NEET UG Counselling 2026
    Revised Schedule for NEET MDS Counselling 2026: Round 1 Dates Updated Blog
  • Awareness Program on World Suicide Prevention Day at Ras Bihari Bose Subharti University Blog
  • MCC NEET 2025 Round 3 Counselling
    MCC NEET 2025 Round 3 Counselling Provisional Results Out: What You Need to Know Education
  • Supreme Court
    Supreme Court to Review NEET-PG Question and Answer Disclosure Plea: What You Need to Know Education

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook News WordPress theme