Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Contact
  • Toggle search form
NEET UG 2025

NEET UG 2025 परीक्षा में सिर्फ एक दिन बाकी, आखिरी समय में अभ्यर्थी भूलकर भी न करें ये 7 गलती, इन बातों का रखें ख्याल

Posted on May 3, 2025May 3, 2025 By Arun Kumar No Comments on NEET UG 2025 परीक्षा में सिर्फ एक दिन बाकी, आखिरी समय में अभ्यर्थी भूलकर भी न करें ये 7 गलती, इन बातों का रखें ख्याल

NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा में एक दिन ही बाकी है। 4 मई को सिंगल शिफ्ट में देश का सबसे बड़ा मेडिकल एन्ट्रेंस एग्जाम आयोजित होने वाला है। इसमें लाखों छात्र शामिल होंगे। एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। वरना इसका बुरा प्रभाव आपके परफॉरमेंस पर भी पड़ सकता है। सेहत का ख्याल ख्याल रखें। 6 से 8 घंटे की नींद पूरी जरूर करें। खुद को हाइड्रेट रखें। ताकि परीक्षा के दौरान आप एनर्जेटिक महसूस करें। डाइट भी सही होनी चाहिए।

नया टॉपिक शुरू न करें 

परीक्षा में परफॉरमेंस आपके एक साल की मेहनत और तैयारी पर निर्भर करता है। कई छात्र एग्जाम से पहले नए टॉपिक को शुरू करते हैं। ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। यह समय ज्ञान को समेकित करने का होता है न की कुछ नया पढ़ने का। इसलिए जो पढ़ा है उसे रिवाइज करें।

खुद को मानसिक रूप से तैयार करना जरूरी 

परीक्षा में सफलता को लेकर अधिक चिंतित न हो। ओवरथिंकिंग आपके प्रदर्शन पर भी प्रभाव डाल सकती है। विचारों को साकारात्मक रखें और आत्मविश्वास के साथ रिवीजन करें। खुद की तुलना दूसरों के साथ न करें।

इन गलतियों भी न करें 

  • परीक्षा के पहले कई छात्र अलग-अलग सोर्स से पढ़ाई करते हैं। एक्स्ट्रा मॉक टेस्ट भी देते हैं। लेकिन ऐसा न करें। अपने तैयारी के दौरान इस्तेमाल किए मैटेरियल की ही मदद लें। खुद को संसाधनों से ओवरलोड न करें।
  • परीक्षा के अंतिम एमी में फॉर्मूला, शॉर्ट नोट्स और महत्वपूर्ण प्वाइंट को रिवाइज करना न भूलें।
  • कई स्टूडेंट्स परीक्षा से पहले प्रश्नों और टॉपिक की चर्चा दूसरों के साथ करते हैं। इससे डाउट और तनाव बढ़ता है।
  • कई अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश को पढ़ना भूल जाते हैं। यह गलती कभी-कभी महंगी भी पड़ सकती है। प्रवेश पत्र में दी गई अच्छे से पढ़ें। एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी, वैध फोटो आईडी और अन्य जरूरी सामग्री पहले से तैयार रखें।
0Shares
Blog, Education, Neet Tags:NEET UG 2025

Post navigation

Previous Post: NEET UG 2025: Last-Minute Tips from NEET Toppers That Can Make All the Difference
Next Post: NEET Paper Leak: NMC Cancels Admission of 14 Students, Suspends 26

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook WordPress theme