NEET UG 2025 Exam के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया सकता है। इसके बाद परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। साल 2024 की बात करें तो परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 09 फरवरी से शुरू की गई थी। 10 अप्रैल, 2024 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। परीक्षा का आयोजन 5 मई, 2024 को किया गया था। 4 जून को नतीजे जारी किए गए थे। इसके बाद पेपर में मिली अनियमितता के मामले के चलते परीक्षा दोबारा परीक्षा कराई गई थी, जो कि 23 जून, 2024 को हुई थी। इसके बाद, फाइनल रिजल्ट 20 जुलाई, 2024 को जारी किए गए थे।