Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Contact
  • Toggle search form
NEET PG 2025

NEET UG 2025: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वर्ना टूट जाएगा डॉक्टर बनने का ख्वाब

Posted on May 1, 2025 By Arun Kumar No Comments on NEET UG 2025: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वर्ना टूट जाएगा डॉक्टर बनने का ख्वाब

NEET UG 2025: अगर आप डॉक्‍टर बनने का सपना देख रहे हैं और नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 की परीक्षा देने वाले हैं, तो तैयार हो जाइए. 4 मई 2025 को नीट की परीक्षा है. इसके लिए अभी से तैयारी कर लें. इसके अलावा कुछ बातों को अभी से गांठ बांध लीजिए, वर्ना कहीं इन गलतियों की वजह से आपके डॉक्‍टर बनने का ख्‍वाब कहीं टूट न जाए. हर साल लाखों उम्‍मीदवार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET)की परीक्षा देते हैं और डॉक्टर बनने का ख्‍वाब बुनते हैं, लेकिन छोटी-छोटी गलतियां इस सपने को तोड़ सकती हैं. हर साल कई होनहार छात्र मेहनत के बावजूद इन गलतियों की वजह से असफल हो जाते हैं. आइए हम आपको उन प्रमुख गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनसे आपको NEET 2025 में बचना चाहिए, ताकि आप MBBS, BDS, या अन्य मेडिकल कोर्स में दाखिला पा सकें.

परीक्षा से पहले न करें ये गलतियां
नीट परीक्षा की तैयारी के आखिरी दिनों में की गई कुछ गलतियां आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती हैं. इसलिए इसको लेकर काफी सजग रहने की जरूरत है.
नया टॉपिक न शुरू करें: परीक्षा से पहले नए चैप्‍टर्स पढ़ने की कोशिश न करें. इससे कन्फ्यूजन बढ़ सकता है. आखिरी समय में रिवीजन और प्रैक्टिस पर ध्यान दें.
रात भर न जागें: परीक्षा की तैयारी के लिए आखिरी समय में रात-रात भर जागकर पढ़ाई न करें.ऐसा करने से बचें. इससे थकान बढ़ेगी और इससे परीक्षा में आपके प्रदर्शन पर प्रभाव पड सकता है.रोजाना 6-7 घंटे की नींद जरूर लें.
मॉक टेस्ट न देना: तैयारी करते हुए आखिरी समय में कई सारे लोग मॉक टेस्‍ट देने से बचते हैं.

आखिरी हफ्ते में मॉक टेस्ट न देना बड़ी गलती है. इससे टाइम मैनेजमेंट और आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है.

NEET UG 2025 : परीक्षा के दिन न करें ये गलतियां

नीट की परीक्षा देने जाने से पहले कुछ बातों का ध्‍यान रखना बहुत जरूरी है.परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद जाने अनजाने में की गईं कुछ गलतियां आपकी मेहनत को बेकार कर सकती हैं.
एडमिट कार्ड भूलना: नीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 मई 2025 को याद से डाउनलोड कर लें.इसके लिए आपको ऑफ‍िशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड करना होगा.इस बात का ध्‍यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी.
सही समय पर न पहुंचना: अक्‍सर यह देखा गया है कि कई प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान देर से पहुंचने पर तमाम अभ्‍यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में एंट्री नहीं मिलती. ऐसे पर सही समय पर नहीं पहुंचना आपके सपनों पर पानी फेर सकता है. नीट परीक्षा के दौरान समय पर पहुंच जाएं.देरी से बचें. परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र का दौरा करें ताकि रास्ता समझ आ जाए.
गलत सामान ले जाना: परीक्षा केंद्रों पर भूलकर भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज, कागजात, या गलत पेन न ले जाएं वर्ना इसके कारण आपको परीक्षा देने से रोका जा सकता है और आपकी परीक्षा रद्द हो सकती है. नीट परीक्षा के दौरान केवल नीला/काला बॉल पॉइंट पेन, एडमिट कार्ड, और ID प्रूफ ले जाएं.

परीक्षा के दौरान न करें ये गलतियां
परीक्षा हॉल में की गईं कुछ गलतियां आपकी रैंक को प्रभावित कर सकती हैं.
टाइम मैनेजमेंट ठीक से न करना: नीट की परीक्षा में 180 मिनट में 180 प्रश्न हल करने हैं. हर सवाल पर ज्यादा समय न लगाएं. कठिन सवाल छोड़कर आगे बढ़ जाएं वर्ना बेवजह आपका समय बर्बाद होगा.
अनुमान लगाकर जवाब न दें: नीट के पेपर में हर गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होती है. अनुमान से बचें, केवल निश्चित जवाब दें.
पढ़ाई के दबाव में न आना: घबराहट से बचें. गहरी सांस लें और आत्मविश्वास के साथ प्रश्न हल करें.

0Shares
Education, Neet Tags:NEET 2025: Do not make these mistakes even by mistake, otherwise your dream of becoming a doctor will be shattered

Post navigation

Previous Post: Rajasthan Issues Advisory on Cyber Fraud Relating to NEET-UG 2025 Paper Leak
Next Post: Neet UG 2025 Exam Alert : नीट यूजी 2025 परीक्षा से पहले छात्रों के लिए NTA का अलर्ट, परीक्षा में जानें से पहले देख लें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook WordPress theme