Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Toggle search form
  • Board Exam 2025
    Board Exam 2025: CBSE Issues Important Notice on Uploading Internal Grades for Class 12 Students Education
  • NEET PG 2025
    Doctors Demand Postponement of NEET PG 2025 and INI CET Exams Amid India-Pakistan Conflict Education
  • CBSE Establishes New Regional Offices
    CBSE Establishes New Regional Offices in Seven Cities: A Step Towards Educational Excellence Education
  • Meet daughter of auto driver
    Meet daughter of auto driver, lost her father, with only Rs 500 per month, later cracked NEET in first attempt Blog
  • NEET Counselling 2025
    NEET Counselling 2025: 5 Common Mistakes That Can Cost You a Seat and How to Avoid Them Education
  • Sarvodaya School Ace NEET Exam
    Inspiring Success: 12 Students from One Up Sarvodaya School Ace NEET Exam Education
  • NEET 2025 Expected Cut-Off
    NEET 2025 Expected Cut-Off: What General Category Students Need to Secure AIIMS MBBS Seats Education
  • MCC
    NEET PG Counselling 2026 Timeline: MCC Registration, Seat Allotment and Key Round-Wise Dates NEET PG Counselling
Meerut NCR Medical College Recognition Brokerage Case

मेरठ एनसीआर मेडिकल कॉलेज मान्यता की दलाली केस: CBI का बड़ा एक्शन, 40 ठिकानों पर छापा, 35 पर FIR

Posted on July 4, 2025 By Arun Kumar No Comments on मेरठ एनसीआर मेडिकल कॉलेज मान्यता की दलाली केस: CBI का बड़ा एक्शन, 40 ठिकानों पर छापा, 35 पर FIR

Meerut NCR Medical College CBI Action: मेरठ में मंगलवार को सीबीआई ने भाजपा की पूर्व एमएलसी के मेडिकल कॉलेज और आवास सहित देश के 40 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 35 लोगों पर मुकद्दमा दर्ज किया गया है। इसमें शिवानी अग्रवाल का नाम भी शामिल है।
रामबाबू मित्तल, मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से मान्यता के नाम पर दलाली का मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेजों की मान्यता में चल रहे भ्रष्टाचार के एक बड़े खुलासे में सीबीआई ने मेरठ के एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को भी जांच के घेरे में ले लिया है। कॉलेज की सहायक प्रबंध निदेशक डॉ. शिवानी अग्रवाल पर रिश्वत, फर्जी दस्तावेज और फर्जी फैकल्टी दिखाकर 50 सीटें बढ़वाने की कोशिश करने का आरोप है। शिवानी पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की बेटी हैं। सीबीआई ने इस मामले में डॉ. शिवानी समेत 35 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बड़े पैमाने पर मिली गड़बड़ी
खरखौदा स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज ने एमबीबीएस की सीटें 150 से बढ़ाकर 200 कराने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) में आवेदन किया था। सीबीआई के अनुसार निरीक्षण के दौरान फर्जी फैकल्टी तैनात दिखाई गई, बायोमेट्रिक में हेराफेरी कर उपस्थिति दर्ज कराई गई और काल्पनिक मरीजों का इलाज दर्शाकर फर्जी दस्तावेज पेश किए गए। आरोप है कि मान्यता रिपोर्ट को अनुकूल बनाने के लिए एनएमसी की टीम को रिश्वत की पेशकश भी की गई।

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

सीबीआई ने 30 जून को केस दर्ज करने के बाद 2 जुलाई को देशभर के 40 ठिकानों पर छापे मारे। लखनऊ, रायपुर, बेंगलुरु, विशाखापट्टनम, नई दिल्ली समेत कई शहरों में यह कार्रवाई हुई। मेरठ में डॉ. सरोजिनी के बेगमपुल स्थित आवास और खरखौदा के मेडिकल कॉलेज में करीब 9 घंटे छापेमारी हुई। इस दौरान कॉलेज से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। लखनऊ से तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

सरोजिनी का बड़ा दावा : Meerut NCR Medical College Recognition Brokerage Case

इस पूरे प्रकरण पर डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि कॉलेज में 150 सीटें पहले से थीं। 50 अतिरिक्त सीटों के लिए नियमानुसार आवेदन किया गया था। उन्होंने दावा किया कि कुछ दिन पहले एनएमसी की टीम ने निरीक्षण किया और सभी मानकों को सही पाया। उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई को आवास और कॉलेज से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।

CBI का गंभीर आरोप

सीबीआई ने इस घोटाले को एक संगठित साजिश करार दिया है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC), निजी मेडिकल कॉलेजों और दलालों का गठजोड़ सक्रिय रूप से शामिल है। जांच एजेंसी का कहना है कि निरीक्षण से पहले कॉलेजों को सारी सूचनाएं लीक कर दी जाती थीं ताकि वे फर्जी फैकल्टी और नकली छात्रों की व्यवस्था कर सकें। निरीक्षण टीमों के सदस्यों के नाम तक पहले से बता दिए जाते थे।

देशभर के बड़े नाम शामिल

CBI की एफआईआर में कई राज्यों के मेडिकल कॉलेज संचालक, यूनिवर्सिटी पदाधिकारी, डॉक्टर और एनएमसी के निरीक्षणकर्ता शामिल हैं। एफआईआर में शिवानी अग्रवाल सहायक प्रबन्ध निदेशक एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज मेरठ और कई अन्य संस्थानों के पदाधिकारी एवं अज्ञात लोग के नाम शामिल हैं। इनके खिलाफ मामला चलेगा। प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं:

  • डॉ. शिवानी अग्रवाल – सहायक प्रबंध निदेशक, NCR मेडिकल कॉलेज, मेरठ
  • मयूर रावल – रजिस्ट्रार, गीतांजलि यूनिवर्सिटी, उदयपुर
  • डॉ. आर रणदीप नायर – टेकन्फी सॉल्यूशन्स, नई दिल्ली
  • रवि शंकर महाराज – अध्यक्ष, श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल इंस्टीट्यूट, रायपुर
  • अतुल तिवारी – निदेशक, रावतपुरा सरकार मेडिकल इंस्टीट्यूट
  • डॉ. मंजप्पा सीएन – हड्डी रोग विभागाध्यक्ष, मांड्या मेडिकल कॉलेज, कर्नाटक
  • डॉ. सतीश – बेंगलुरु
  • डॉ. चैत्रा एमएस, डॉ. रजनी रेड्डी और डॉ. अशोक शेल्के – एनएमसी निरीक्षण टीम
  • डॉ. ए. रामबाबू – हैदराबाद
  • श्रीवेंकट – निदेशक, गायत्री मेडिकल कॉलेज, विशाखापत्तनम
  • जोसेफ कोमारेड्डी – फादर कोलंबो इंस्टीट्यूट, वारंगल

क्या है आरोप?

सीबीआई छापे में खुलासा हुआ है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और मंत्रालय के अधिकारियों को रिश्वत दी जाती थी। रिश्वत की रकम हवाला के जरिए भेजी जाती थी। पहले रकम को एक जगह पर बिचौलिए जमा करते थे। इसके बाद हवाला के जरिए आगे बढ़ा दिया जाता था। इसके ठोस साक्ष्य सीबीआई के पास मौजूद है। साथ ही, यह भी खुलासा हुआ है कि मेडिकल कॉलेज में प्रॉक्सी शिक्षकों और नकली मरीजों को निरीक्षण के दौरान रखा जाता था।

सीबीआई का दावा है कि निरीक्षण करने वाली टीम को पहले ही रिश्वत देकर अपने अनुसार रिपोर्ट बनवा ली जाती थी। सीबीआई ने कहा है कि इस पूरे नेटवर्क ने जो काम किया है, वह देश में मेडिकल एजुकेशन को गर्त में धकेलने के जैसा है।

एफआईआर में अहम खुलासा

सीबीआई ने एफआईआर में खुलासा किया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से जुड़े कुछ सरकारी अधिकारी इस पूरे भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे थे। इन्हीं लोगों ने देश भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियों और बिचौलियों के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और जानबूझकर गलत काम किया। सीबीआई की ओर से आरोप लगाया गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल मेडिकल कमिश्नर यानी एमसी की गोपनीयता को भंग किया गया।

सीबीआई का आरोप है कि गोपनीय फाइलों और जानकारी चोरी कर रिश्वत लेकर संबंधित निजी मेडिकल कॉलेजों को बेची गई। मेडिकल कॉलेजों में निरीक्षण के समय प्रॉक्सी शिक्षक और फर्जी मर्जी मरीज भर्ती दिखाए गए। निरीक्षण के दौरान रिश्वत देकर अपने पक्ष में रिपोर्ट तैयार की गई। रिश्वत की रकम का लेन-देन हवाला के जरिए किया गया। संपत्ति जुटाने में इसका उपयोग किया गया।

सीबीआई ने बीएनएस की धारा 61(2) के तहत आपराधिक साजिश यानी दो से अधिक लोगों की ओर से अपराध या अवैध कार्य मिलकर करना या सहमति देना और पीसी एक्ट 7, 8, 9, 10 और 12 यानी लोक सेवक के स्तर पर किसी भी व्यक्ति से अनुचित लाभ लेने, लोक सेवक के स्तर पर आपराधिक कदाचार, पद का दुरुपयोग और कर्तव्य के पालन में लापरवाही, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करना आदि के आरोप में केस दर्ज कराई है।

रिश्वत के पैसों से मंदिर

सीबीआई ने दर्ज मुकदमे में खुलासा किया है कि अनुभाग अधिकारी पूनम मीणा, धर्मवीर और पीयूष माल्यान और अनूप इंद्रबली मिश्रा ने डॉ. वीरेंद्र कुमार से रिश्वत के पैसे लिए। बाद में, इस रिश्वत की रकम को डॉ. जीतू लाल मीणा के घर पहुंचाया गया। यह भी आरोप है कि डॉ. जीतू लाल मीणा ने अपने अवैध धन से मोहचा का पुरा, सवाई माधोपुर, राजस्थान में हनुमान मंदिर का निर्माण कराया है।

0Shares
Blog, Education, Neet

Post navigation

Previous Post: Supreme Court Rejects Plea Against NEET-UG 2025 Answer Key and Results
Next Post: Index Medical College के सुरेश भदौरिया ने देशभर के कॉलेजों को मान्यता दिलाने लिया कमीशन, फर्जी डिग्रियां दे रहे

Related Posts

  • Decoding JEE Main 2024: Expert Tips and Exam Pattern Breakdown for Engineering Aspirants Competitive Exams
  • Four Out of Five Medical Colleges Fail Medical Education Regulator’s Minimum Standards Blog
  • CBSE
    Understanding the CBSE Date Sheet Release Process Education
  • Academic Dialogue with the Director of the University
    Academic Dialogue with the Director of the University of Grenoble, Education
  • NEET-UG 2024 Counselling
    NEET UG 2024 Counselling Deferred Till Further Notice Education News
  • Patna medical college
    Patna Medical College Suspends MBBS Student Admissions Over NEET 2026 Impersonation Case Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

  • MCC NEET UG Counselling
    MCC NEET UG Counselling 2025: Revised Schedule for Round 2 Released at mcc.nic.in Education
  • Uttarakhand-Based Myanmar Professor Receives 13th International Honour in Bangkok along with her Buddhist Students Dehradun/Bangkok, Neet
  • NEET
    MP AYUSH NEET 2026 Round 2 Allotment: How to Check Results, Accept Seats, and Complete Admission Education
  • Rajasthan AYUSH Counselling 2026 Round 2 seat allotment result
    Rajasthan AYUSH Round 2 Result 2026: Seat Allotment List to Be Released Today Academic Examinations
  • Kota Hospital
    Tragic Loss: NEET Aspirant from UP Succumbs to Illness in Kota Hospital Education
  • CBSE
    Understanding the CBSE Class 10 Application Process and Evaluations Education
  • UP NEET UG Counselling 2024: Round 3 Registration Begins Today Education
  • Understanding the Vast
    Understanding the Vast Number of Vacant 802 MMBs Seats After Three Rounds Education

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook News WordPress theme