Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Toggle search form
  • SpinCastle Casino: Eine Plattform für alle Spielertypen? Blog
  • NEET PG 2025
    NEET PG 2025 Seat Allotment Live: MCC Round 2 Counselling Results and Seat Matrix Education
  • NEET UG 2025
    NEET UG 2025: परीक्षा तिथि घोषित, पैटर्न में बड़ा बदलाव, जानें पूरी जानकारी Education
  • Ras Bihari Bose Subharti University Organises Awareness Programme on World Anaesthesia Day
    Ras Bihari Bose Subharti University Organises Awareness Programme on World Anaesthesia Day Education
  • NEET PG Counselling 2025
    NMC Releases NEET UG 2026 Syllabus: Complete List of Topics for Biology, Physics, and Chemistry Medical Education
  • NEET UG 2025
    NEET UG 2025: Analyzing Exam Pattern and Insights into Question Trends Education
  • NEET Topper
    Tragic Incident: NEET Aspirant Dies by Suicide in Kota Education
  • NEET PG,
    Updates on NEET PG 2026 Re-Exam for Affected Jaipur Centre Candidates Examinations
NTA

NTA से छीना गया भर्ती परीक्षा का जिम्मा, सिर्फ एंट्रेस का रहेगा काम; बदलेगा ढांचा

Posted on December 17, 2024 By neet bulletin No Comments on NTA से छीना गया भर्ती परीक्षा का जिम्मा, सिर्फ एंट्रेस का रहेगा काम; बदलेगा ढांचा

NTA : नीट, जेईई मेन, सीयूईटी और यूजीसी नेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के कामकाज के तौर तरीके में सुधार को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को ऐलान किया कि वर्ष 2025 से उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एनटीए सिर्फ प्रवेश परीक्षाएं कराएगा। NTA अगले साल से भर्ती परीक्षाएं आयोजित नहीं कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल एनटीए का पुनर्गठन होगा। परीक्षा एजेंसी में 10 नए पद सृजित किए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘सरकार निकट भविष्य में कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा और टेक्नोलॉजी बेस्ड प्रवेश परीक्षा की ओर कदम बढ़ाना चाहती है।’ मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ इस संबंध में बातचीत जारी है कि नीट यूजी परीक्षा पेन पेपर मोड से आयोजित की जाए या ऑनलाइन।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी का आयोजन साल में एक बार ही किया जाएगा। आपको बता दें की सीयूईटी यूजी से ही डीयू, बीएचयू, जामिया, इलाहाबाद विश्वविद्यालय देश के 260 से ज्यादा विश्वविद्यालयों के स्नातक कोर्सेज में दाखिला मिलता है।

उन्होंने कहा, ‘एजेंसी का 2025 में पुनर्गठन किया जाएगा, कम से कम दस नए पद सृजित किए जा रहे हैं । काम में कोई गलती न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एनटीए के कामकाज में कई बदलाव किए जाएंगे।’

उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में कंप्यूटर अडैप्टिव टेस्ट, तकनीक आधारित प्रवेश परीक्षाओं की ओर बढ़ने पर विचार कर रही है।

ये बड़े एंट्रेंस एग्जाम कराता है NTA

नीट

जेईई मेन

यूजीसी नेट

सीएसआईआर यूजीसी नेट

सीयूईटी यूजी व पीजी

एआईएपीजीईटी

निफ्ट

सीमैट

गौरतलब है कि नीट यूजी 2024 और यूजीसी नेट में अनियमितताएं उजागर होने के बाद केंद्र सरकार ने एनटीए की कार्यशैली में सुधार और इसके द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं के पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए समिति का गठन किया था। इस समिति ने कई सुधारों की सिफारिश की थी।

कमिटी की ओर से दिए गए थे ये सुझाव : NTA

1- जेईई मेन की तरह नीट भी एक से अधिक चरणों में कराया जाए।

2- ऑफलाइन परीक्षाओं को कम किया जाए, जहां ऑनलाइन मोड पर संभव नहीं, वहां हाइब्रिड (ऑनलाइन व ऑफलाइन पेन पेपर मोड दोनों) परीक्षाओं का विकल्प हो। जहां ऑनलाइन एग्जाम संभव न हो वहां प्रश्न पत्रों को डिजिटल मोड में भेजा जाए और आंसर ओएमआर शीट पर लिखे जाएं।

3- मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट सहित प्रमुख परीक्षाओं में प्रयासों की संख्या सीमित की जाए।

4- सीयूईटी की परीक्षा में विषयों की संख्या कम की जाए।

5- आउटसोर्सिंग कर्मियों की भूमिका को कम किया जाए। आउटसोर्सिंग कर लिए जाने वाले प्राइवेट सेंटरों की संख्या कम की जाए।

6- NTA में परमानेंट कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए।

जेईई और नीट आयोजन प्रक्रिया में बदलाव के संकेत

इससे पहले दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक्सएलआरआई, जमशेदपुर में उन्होंने कहा था कि जेईई और नीट समेत अन्य केंद्रीय प्रतियोगिता परीक्षाओं में अगले साल से कई बदलाव किए जाएंगे। इसके आयोजन के लिए राज्य सरकारों की भी मदद ली जाएगी। चूंकि ये परीक्षाएं अलग-अलग राज्यों में आयोजित की जाती हैं, इसलिए अब इनका आयोजन राज्य सरकारों के साथ किया जाएगा। इसके लिए एनटीए और राज्य सरकारों में समन्वय स्थापित किया जाएगा। अब तक यह परीक्षाएं केंद्रीय एजेंसी की ओर से ही आयोजित की जाती थी, लेकिन पिछले दिनों पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर यह बदलाव किए हैं। प्रधान ने कहा कि पिछले दिनों हुई पेपर लीक की घटना के बाद इसकी जांच कमेटी गठित कर कराई गई थी। पारदर्शिता लाने को लेकर इसकी जांच रिपोर्ट के मिल जाने के बाद अब पेपर लीक की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए रोड मैप तैयार किया गया है।

0Shares
Education, Neet Tags:NTA

Post navigation

Previous Post: NEET UG 2025: Upcoming Notifications, Registration Details, and Exam Dates
Next Post: NEET UG 2025 Syllabus Released: Key Details and Important Information

Related Posts

  • NEET-UG 2024 Results
    CBSE Board Exam 2024: Class 12 Sociology Exam Updates and Preparation Tips Board Exam 2025
  • CBSE-dual-board-exam-2026
    CBSE Dual Board Exam for Class 10 in February 2026 Education
  • NEET UG Result Date 2025
    NEET UG Result Date 2025: When Will NTA NEET Result Be Announced? Education
  • MCC NEET Registration
    NEET UG Counselling 2025 Live: MCC NEET Registration Begins for MBBS, BDS, BSc Nursing – How to Apply Education
  • CBSE
    CBSE Class 10 Second Board Result 2026: 6.8 Lakh Students Await Scores CBSC
  • NMC Adds Over 9000 Medical Seats
    MCC NEET UG Round 3 Seat Allotment Result 2025: What to Expect This Week Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

  • 50% board weightage
    The Complications of 50% Board Weightage in JEE and NEET Admissions Education
  • CBSE
    Riddhi Toro Clinches Under-14 Singles Title at CBSE Cluster VII Sports
  • NEET PG 2024 Counselling
    West Bengal NEET UG 2024 Counselling: Round 1 Choice Filing Begins at wbmcc.nic.in Medical Education
  • https://neetbulletin.in/category/blog/
    NEET PG 2025 Counselling Live: MCC Round 3 Choice Filling Begins; MD, MS Seat Matrix Medical Education
  • NEET UG Counselling 2024
    NEET UG Counselling 2024 Registration to Begin Soon: Everything You Need to Know Blog
  • NEET-UG
    Supreme Court to Address NEET-UG Disability Verification Methods Education
  • Delhi HC vs NTA
    Delhi HC vs NTA: Candidate Seeks Compensation Over Biometric Glitch During NEET UG Education
  • NEET PG 2024 to be Held Tomorrow: Check Important Guidelines for Exam Day Medical Education

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook News WordPress theme