Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Toggle search form
  • NEET 2024: Marking Scheme, Cut-off Marks, and Top Institutes Education
  • CBSE Establishes New Regional Offices
    CBSE Establishes New Regional Offices in Seven Cities: A Step Towards Educational Excellence Education
  • Exam Paper Leaks
    Year Ender 2024: A Survey of Exam Paper Leak Cases from NEET UG to SSC MTS Education
  • NEET UG 2025 Response Sheet Release Date: The primary purpose of NEET is to assess the knowledge and aptitude of candidates in subjects such as Physics, Chemistry, and Biology.
    NEET Answer Key 2025: How to Challenge the NEET UG Answer Sheet and Latest Updates Education
  • Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025
    Chhattisgarh NEET UG Counselling 2025: Round 1 Registration Begins Today Education
  • Haryana BSEH Class 10th, 12th Exams 2024: Datesheet and Important Information Education
  • UPSC, NEET, JEE Main: कोचिंग सेंटर 100 फीसदी सेलेक्शन के झूठे दावे नहीं कर सकेंगे, सरकार ने जारी किए नए नियम Blog
  • NEET PG EXAM
    NEET PG EXAM Supreme Court Hearing Postponed: What You Need to Know Education
NEET PG 2024 Counselling

NEET PG : EWS छात्रों ने कैसे लिया करोड़ों की MD-MS सीटों पर दाखिला, सर्टिफिकेट पर उठे सवाल

Posted on November 30, 2024 By neet bulletin No Comments on NEET PG : EWS छात्रों ने कैसे लिया करोड़ों की MD-MS सीटों पर दाखिला, सर्टिफिकेट पर उठे सवाल

NEET PG : सरकारी भर्तियों और दाखिलों में ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट के दुरुपयोग का सिलसिला जारी है। ताजा मामला दक्षिण भारत का है जहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 140 से अधिक छात्रों के करोड़ों की फीस वाली मेडिकल सीटों पर एडमिशन लेने से खलबली मच गई है। इन सभी छात्रों के पास ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (8 लाख रुपये से कम वार्षिक पारिवारिक आय) है। इन एमबीबीएस पास छात्रों ने प्राइवेट मेडकिल कॉलेजों में मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे से स्पेशलिटीज में पीजी सीटें चुनी हैं। इन सीटों ट्यूशन फीस 25 लाख रुपये से लेकर 90 लाख रुपये प्रति वर्ष तक है। इससे कई उम्मीदवारों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि अगर ईडब्ल्यूएस छात्र तीन साल के मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए एक करोड़ से अधिक की फीस दे सकते हैं तो इन उम्मीदवारों ने ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट कैसे हासिल किया। मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटों के फर्स्ट राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा 20 नवंबर को की गई थी।

फर्स्ट राउंड काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में 24,600 से अधिक सीटें अलॉट की गईं हैं। इनमें से प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में मैनेजमेंट कोटे से 135 सीटें उन छात्रों को अलॉट हुई है जो कि ईडब्ल्यूएस के रूप में रजिस्टर्ड है। इसके अलावा 8 एनआरआई कोटे की सीटें भी ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को अलॉट की गई हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पुडुचेरी के श्री लक्ष्मी नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मैनेजमेंट कोटे की एमएस ऑर्थोपेडिक्स की सीट एक ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को आवंटित की गई है। इस सीट की ट्यूशन फीस 1.6 करोड़ रुपये है। इसी तरह मैसूर के राजराजेश्वरी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एनआरआई कोटे से एक ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को एमडी रेडियोलॉजी की सीट मिली है। इस सीट की सालाना फीस 91 लाख रुपये है। इस कोर्स की कुल फीस 2.7 करोड़ रुपये से अधिक है।

नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले कई एमबीबीएस ग्रेजुएट्स ने दावा किया कि फर्जी ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र का उपयोग करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इन छात्रों ने सरकार से इस मामले में जांच की मांग की है।

नीट पीजी की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी ने कहा, ‘यह काफी चौंकाने वाली बात है कि ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों ने करोड़ों की फीस वाली सीटों पर दाखिला लिया है। यह काफी निराशाजनक है। सरकार को उनकी सीटें रद्द करनी चाहिए।’

0Shares
Education, Medical Education

Post navigation

Previous Post: NEET: विदेश से MBBS करना चाह रहे छात्रों के लिए नियम जारी, क्या है भारत में डॉक्टर बनने का क्राइटेरिया
Next Post: NEET UG 2025: Latest News, Updates by NTA, Exam Pattern, Mode, and Syllabus

Related Posts

  • NMC Seeks Information Regarding Internship Completion Date of 2018 MBBS Batch Education
  • NEET UG 2025
    NEET UG : MBBS की काउंसलिंग में हंगामा, मेरिट टॉपर सरकारी सीट पाने से चूकी Education
  • CBSE
    NSUI Moves Delhi High Court Over CBSE OSM Row; Seeks Probe CBSC
  • NEET Counselling 2025
    NEET Counselling 2025 Schedule for AIQ and State Quota Education
  • NEET UG 2024
    JEE Main City Intimation Slip 2024 for BTech Released, Know Steps To Download Competitive Exams
  • Class 12 Students Without Biology Can Take NEET-UG and Aspire to be Doctors: NMC Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

  • Sujan Chakma Clears UGC-NET, Brings Honour to the Department of Buddhist Studies at Ras Bihari Bose Subharti University Blog
  • Today, the final day of the fifth art exhibition organized by the Subharti Department of Fine Arts in Dehradun was dedicated to art lovers Blog
  • NEET 2025: NTA launches portal to report suspicious claims, warns candidates Education
  • NEET UG 2024: 6 Common Myths Busted Education
  • CBSE Class 10 Board Exam
    CBSE Class 10 Board Exam to May: UAE Schools Weigh Benefits and Challenges Education
  • Meet the Indian Genius
    Maharashtra NEET PG Round 1 Selection List 2024: Today’s Updates, Direct Link, and Important Instructions Education
  • Supreme Court Rejects Plea Fraud Case
    NEET Fraud Case : Police Investigate the Role of an Ayurveda Practitioner Education
  • NEET UG 2025 Counselling Round
    Scandal in Medical Admissions: Two Doctors and a Medical Student Arrested for NEET-UG 2020 Fraud Education & Career

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook News WordPress theme