Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Contact
  • Toggle search form

NEET UG 2025 Exam की घर बैठे कर रहे हैं तैयारी, तो इन बातों का रखें ध्यान, सफलता कदम चूमेगी

Posted on April 19, 2025 By Arun Kumar No Comments on NEET UG 2025 Exam की घर बैठे कर रहे हैं तैयारी, तो इन बातों का रखें ध्यान, सफलता कदम चूमेगी

NEET UG 2025 Exam: नीट यूजी के लिए 23 लाख से अधिक छात्र आवेदन करने वाले हैं, जिससे यह भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन सकती है. अगर आप घर से ही इसकी तैयारी कर रहे हैं, तो यह चुनौतीपूर्ण लग सकता है. लेकिन सही रणनीति, अनुशासन और स्मार्ट प्लानिंग के साथ आप पहले ही प्रयास में सफल हो सकते हैं. अगर आप भी घर से तैयारी करके इस परीक्षा में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं, तो दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

प्रैक्टिकल स्टडी प्लान बनाएं : NEET UG 2025 Exam

NEET की तैयारी बिना टाइमटेबल के अधूरी होती है. इसलिए पूरा सिलेबस देखें और उसे छोटे-छोटे लक्ष्यों दैनिक, साप्ताहिक और मासिक में बांट लें. जो विषय कठिन लगते हैं, उन्हें ज्यादा समय दें. हर दिन रिवीजन का समय ज़रूर रखें. पढ़ाई और ब्रेक में संतुलन बनाए रखें ताकि आप बर्नआउट से बच सकें.

NCERT किताबों से शुरुआत करें
NEET का बेस NCERT है, खासकर Biology और Chemistry में. हर चैप्टर को ध्यान से पढ़ें. सभी डाइग्राम्स, उदाहरण और इन-टेक्स्ट सवालों को हल करें. जब NCERT अच्छे से समझ में आ जाए, तब एक्स्ट्रा बुक्स और नोट्स से तैयारी को और मजबूत करें.

स्मार्ट रिवीजन से याददाश्त मजबूत बनाएं
पढ़ाई करने के साथ-साथ रिवीजन भी उतना ही ज़रूरी है. फ्लैशकार्ड, माइंड मैप और शॉर्ट नोट्स बनाएं. “स्पेस्ड रिवीजन” का इस्तेमाल करें, जैसे 1 दिन बाद, फिर 3 दिन बाद, फिर 7 दिन बाद जरूर दोहराएं. जिन चैप्टर्स से ज्यादा सवाल आते हैं, उन्हें बार-बार दोहराएं.

पिछली परीक्षाओं के सवाल और मॉक टेस्ट हल करें
पिछले साल के क्वेश्चन पेपर और मॉक टेस्ट से न सिर्फ पैटर्न समझ में आता है, बल्कि टाइम मैनेजमेंट भी बेहतर होता है. टाइम लिमिट के साथ मॉक टेस्ट दें. टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करें. जिस टॉपिक में बार-बार गलती हो रही हो, उस पर विशेष ध्यान दें.

समय का सही उपयोग करना सीखें
हर दिन की पढ़ाई को प्लान करें और उसका ट्रैक रखें. हर सब्जेक्ट के लिए तय समय रखें. मॉक टेस्ट के दौरान कठिन सवालों को बाद के लिए छोड़ने की आदत डालें. समय पर काम पूरा करने की आदत डालें.

0Shares
Education, Neet

Post navigation

Previous Post: NEET UG 2025 Admit Card Date Out: Check When and Where to Download
Next Post: NEET UG 2025: 4 मई को होगी नीट यूजी की परीक्षा, NCERT ने जारी किया बायोलॉजी विषय का नया वर्जन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook WordPress theme