Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Toggle search form
  • NEET PG 2025
    NEET UG 2026 Registration Date Soon: Important Documents to Apply Online Education
  • CBSE Board Exams 2025:
    Inspiring Journey: A Kerala Mother’s Remarkable NEET Success at 47 Inspiration
  • re-evaluation
    CBSE Class 12 Business Studies Exam Analysis 2026: Check Question Paper Review Here Education
  • NEET UG 2025 Counselling
    UP NEET UG 2025: 1st Merit List Released and Choice Filling Details Education
  • NMC FMGE licensing rules for Georgia medical graduates
    FMGE 2026: NMC Says Georgia Graduates Need Independent Medical Licence Education
  • NEET
    After NEET Leak: A New Approach to Question Setting Education
  • NEET PG 2025
    NEET PG 2025 Candidates’ Data Leaked? Here’s What NBE Officials Say Blog
  • CBSE DRQ 2026
    CBSE DRQ 2026 Group A, B, C Results for 124 Non-Teaching Posts Declared: Merit List Now Available Education
Supreme Court Rejects Plea

NEET UG 2025: नीट के लिए 5000 सेंटर, 24 लाख से ज्यादा छात्र? मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम पर ताजा अपडेट

Posted on February 27, 2025 By Ankita Singh No Comments on NEET UG 2025: नीट के लिए 5000 सेंटर, 24 लाख से ज्यादा छात्र? मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम पर ताजा अपडेट

NEET UG 2025 : देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा, मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट यूजी 2025 के लिए कम से कम 5000 सेंटरों की जरूरत होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के लिए इन सेंटरों का एग्जाम किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि 2024 में NEET Exam में गड़बड़ियों को लेकर एजेंसी पर बहुत सारे सवाल उठे थे। हालांकि, सेंटरों को फाइनल करने में एनटीए की चाल अभी धीमी ही है।

सूत्रों का कहना है कि एनटीए ने कुछ समय पहले ही केंद्रीय शिक्षा विभाग से केंद्रीय विद्यालयों (KVS) और नवोदय विद्यालयों (NVS) में सेंटर बनाने को लेकर मंजूरी मांगी है। वहीं, NTA ने दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत कई उच्च शिक्षा संस्थानों को भी सेंटर अलॉट करने के लिए लिखा है। जानकारों का कहना है कि एग्जाम सेंटर का सेलेक्शन NEET जैसे बड़े एग्जाम में बहुत अहम कड़ी है। ताकि छात्रों को परीक्षा के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े। एजेंसी को विश्वसनीय सेंटर ढूंढने होंगे।

NEET UG 2025

केवीएस, एनवीएस में नीट एग्जाम सेंटर कितना उचित?

नीट 2025 का एग्जाम 4 मई को होना है। नीट यूजी एप्लिकेशन फॉर्म की लास्ट डेट 7 मार्च है। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय के साथ-साथ दूसरे सरकारी संस्थानों की भी मैपिंग की जा रही है। एनटीए ने स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल कमिटी भी बनाई है और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत चल रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि केंद्रीय विद्यालयों में तो ज्यादा सेंटर बन सकते हैं। लेकिन नवोदय विद्यालयों के बारे में संशय की स्थिति है। बहुत से नवोदय विद्यालय दूर-दराज के इलाकों में हैं, जहां जाने में छात्रों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में एजेंसी को यह भी देखना होगा कि जहां पर सेंटर अलॉट किया जाएगा, वहां पर छात्रों के जाने की क्या व्यवस्था है।

NEET UG 2025 : 24 लाख से ज्यादा छात्र, DU में भी सेंटर?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत उच्च शिक्षा संस्थानों को भी नीट परीक्षा केंद्र के लिए लिखा है। NEET UG Exam पेन एंड पेपर मोड में एक ही दिन होती है। अनुमान है कि इस बार 24 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन करना होगा। ऐसा होता है तो ये नीट में अपीयर होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या का नया रिकॉर्ड होगा।

डीयू के वाइस चांसलर प्रो. योगेश सिंह का कहना है कि यूनिवर्सिटी अपनी ओर से सेंटर मुहैया करवाने की पूरी कोशिश करेगी। एग्जाम वाले दिन DU में सेंटरों की उपलब्धता के आधार पर एनटीए को सेंटर दिए जा सकते हैं। वहीं, डीयू के रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता का कहना है कि एनटीए की ओर से लेटर मिला है और विवि ने कॉलेजों को लेटर भेज दिया है। डीयू के कॉलेज और एनटीए की बातचीत होगी। जिन कॉलेजों में सेंटर बनाए जा सकते हैं, वहां पर सेंटर होंगे।

नया है NEET UG 2025 परीक्षा पैटर्न

इस बार नीट एग्जाम के पैटर्न में बदलाव किया गया है। नीट यूजी 2025 का पेपर कुल तीन घंटे का होगा। जबकि पिछले साल तक यह 3.20 घंटे का होता था। पेपर की टाइमिंग दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में अब छात्रों को ऑप्शनल क्वेश्चन नहीं मिलेंगे। कुल 180 सवाल परीक्षा में आएंगे और छात्रों को सभी सवालों के जवाब देने होंगे।

NTA की भी ‘परीक्षा’

एनटीए परीक्षा तो लेगी ही, लेकिन उसकी भी ‘परीक्षा’ होगी। अभी 2024 में ही मेडिकल एग्जाम में गड़बड़ी से लेकर एग्जाम सेंटर तक को लेकर सवाल उठाए गए थे। देखना होगा कि एजेंसी ने 2024 की गलतियों से क्या सबक लिया। राज्यों के डीएम, एसपी और डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के साथ मिलकर व्यवस्था को बेहतर बनाना होगा। यह देखना होगा कि छात्रों को पिछले वर्षों में क्या-क्या समस्याएं आई थीं। उन सबको ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जाने चाहिए। ऐसा न हो कि छात्रों को बहुत दूर सेंटर दे दिए जाएं, जहां तक पहुंचना ही बड़ी चुनौती हो। इस बार नीट यूजी एग्जाम NTA के लिए बड़ी परीक्षा है। क्योंकि पिछले वर्ष इसी परीक्षा ने एजेंस की विश्वनीयता को संदेह के घेरे में ला दिया था।

0Shares
Education, Medical Education, Neet Tags:NEET UG 2025 : देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा

Post navigation

Previous Post: NEET PG 2024: MCC Lowers Cut-off To 5th Percentile For All Categories; Check Details
Next Post: CBSE Dual Board Exam for Class 10 in February 2026

Related Posts

  • NEET PG Transparency
    NEET PG Transparency: Supreme Court Seeks Response from NBE, Hearing Postponed Education
  • NEET UG 2024
    NEET UG 2024 : आयुष अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों की दुर्दशा, टॉप 50 हजार में से महज 638 विद्यार्थी ही प्रवेश लेने के इच्छुक Education
  • NEET Twice a Year
    NEET-UG 2025: NTA to Announce Dates Soon, Likely to be Held on May 4 Education
  • CTET Exam City Slip 2026
    Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Crosses 1.27 Crore; CBSE Board Exams to Begin February 2026 Education
  • Grace Marks
    Changes in Delhi’s Class 9 Examination Policy Education
  • NEET PG
    NEET PG 2026: Legal Challenge for Transparency in Examination Standards Medical Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

  • April 1 Session Approaches
    April 1 Session Approaches: Are CBSE Schools Ready for New Class 9 NCERT Books? Education
  • CBSE Board Exam Chemistry Preparation 2025
    CBSE Board Exam Chemistry Preparation 2025: Important Topics and Expert Tips for Physical Chemistry Education
  • NEET UG 2024
    NEET PG 2024: NBEMS collected Rs 75 crore from candidates exam fees Education
  • NEET UG 2026 Registration Ends on March 8: Avoid These 5 Mistakes in Your Application Education
  • NEET PG
    NEET-UG 2024: Supreme Court Refuses to Stay NEET Counselling Education
  • The National Eligibility cum Entrance Test-Undergraduate (NEET UG) 2025 application process will end tomorrow, March 7, 2025, according to the National Testing Agency (NTA). Those who have not applied yet can do so on the official websiteneet.nta.nic.in.
    CBSE Class 12 Physics Board Exam 2025: Expert-Recommended Expected Questions from Ray Optics, Wave Optics, and Dual Nature of Matter Education
  • CBSE Rejects Portal Glitch Claims, Confirms Over 3.8 Lakh Answer Sheet Requests Filed Education and Technology
  • NEET-UG exams
    Centre Removes Exam Body Chief, CBI to Probe NEET-UG Irregularities Education News

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook News WordPress theme