Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Contact
  • Toggle search form

NEET SS 2025 Exam: नीट सुपर स्पेशैलिटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट, तुरंत करें अप्लाई

Posted on February 24, 2025 By Ankita Singh No Comments on NEET SS 2025 Exam: नीट सुपर स्पेशैलिटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट, तुरंत करें अप्लाई

NEET SS 2025 Exam : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड यानी एनबीईएमएस (NBEMS) नीट एसएस (सुपर स्पेशैलिटी) 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आज यानी 24 फरवरी लास्ट डेट है. इसके बाद रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दिया जाएगा. जो भी पात्र उम्मीदवार इस राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-सुपर स्पेशियलिटी के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वो एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 3500 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है.

आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद होने के बाद एनबीईएमएस 27 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक करेक्शन विंडो खोलेगा, जिसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं. इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 मार्च 2025 को जारी किया जाएगा. वहीं, नीट एसएस परीक्षा 29 और 30 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, पहली पाली सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी. इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय मिलेगा.

NEET SS 2025 Registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • फिर होम पेज पर एग्जाम टैब पर क्लिक करें और फिर NEET SS पर क्लिक करें.
  • उसके बाद अगले पेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें.
  • उसके बाद आवेदन पत्र भरें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
  • कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें.
  • नीट सुपर स्पेशैलिटी परीक्षा विभिन्न डीएम या एमसीएच और डॉ.एनबी सुपर स्पेशैलिटी कोर्सेस में एडमिशन देने के लिए आयोजित की जाती है. इस परीक्षा का आयोजन नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन मेडिकल साइंस यानी एनबीईएमएस करता है. राज्य स्तर पर या कोई भी संस्थान ये परीक्षा आयोजित नहीं कर सकता और अगर करता है तो उसे वैलिड नहीं माना जाएगा.
0Shares
Medical Education, Neet Tags:NEET SS 2025 Exam

Post navigation

Previous Post: NEET Cutoff 2025 – Know the Category Wise Expected Cutoff
Next Post: CUET UG 2025: Where to Check Undergraduate College Admission Forms

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook WordPress theme