Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Toggle search form
  • UP NEET UG Counselling 2024
    UP NEET UG Counselling 2024: Special Stray Vacancy Round Seat Allotment Result to be Out Anytime Soon Education
  • NEET 2025
    10 साल में दोगुनी हुई मेडिकल कॉलेजों की संख्या, एमबीबीएस सीटों में हुई 130 फीसदी की वृद्धि Blog
  • NEET UG 2025
    MCC Revises NEET PG Counselling 2024 Brochure: AFMC Eligibility Criteria and Admission Details Added Education
  • NEET PG 2025
    NEET PG 2025 Candidates’ Data Leaked? Here’s What NBE Officials Say Technology and Education
  • NEET PG counselling
    NEET UG 2026: NTA Advises on Updating Aadhaar, UDID Card, and Disability Certificate – Check Details Here Education
  • NBEMS Post MBBS Diploma Courses 2024 Introduced, Registration Starts Today Medical Education
  • Scored 93.4% marks in school, failed in JEE and NEET, then got admission in world’s top…., his name is… Education
  • Scanned Answer
    Over 4 Lakh CBSE Class 12 Students Request Scanned Answer Books in 2026: A Government Response Education

मेडिकल स्टेट तमिलनाडु-कर्नाटक की तरह UP से निकलेंगे बंपर डॉक्टर, योगी सरकार ने कसी कमर, मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत – neet counselling 2024

Posted on August 10, 2024 By Ankita Singh No Comments on मेडिकल स्टेट तमिलनाडु-कर्नाटक की तरह UP से निकलेंगे बंपर डॉक्टर, योगी सरकार ने कसी कमर, मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत – neet counselling 2024

लखनऊ : देश की मेडिकल स्टेट तमिलनाडु और कर्नाटक की तर्ज पर अब यूपी भी चल पड़ा है. इन दोनों राज्यों की तर्ज पर यूपी भी प्रदेश में मेडिकल सीटें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. हाल में ही प्रदेश में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने सात मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी है. इन कॉलेजों में इसी सत्र से दाखिले शुरू हो जाएंगे. वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से 6 जिलों के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में 100-100 सीटों पर प्रवेश की अनुमति के लिए केंद्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष दोबारा अपील की गई है.

कानपुर देहात और ललितपुर में मेडिकल कॉलेज की सीटों को 50 से 100 करने के लिए भी अपील की गई है. अभी यूपी में मेडिकल की 10,500 सीटें हैं, यदि 700 सीटें और बढ़ाने को मंजूरी मिल जाएगी तो इनकी संख्या बढ़कर 11,200 हो जाएगी. ऐसे में देश में सर्वाधिक मेडिकल सीटों वाले तमिलनाडु 11,225 के बाद यूपी का नंबर आ जाएगा. कर्नाटक की 11,020 सीटें हैं. इन दोनों ही राज्यों से हर साल देश को करीब 22 हजार से ज्यादा डॉक्टर मिलते हैं.

इन जिलों में सात नए मेडिकल कॉलेज
बिजनौर, बुलंदशहर, कुशीनगर, पीलीभीत, सुल्तानपुर, कानपुर देहात और ललितपुर में सात नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिल चुकी है. इन कॉलेजों में इसी सत्र से दाखिले शुरू हो जाएंगे.

छह जिलों के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की अनुमति मांगी
डीजीएमई किंजल सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से दोबारा प्रदेश के 6 जिले चंदौली, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, औरैया और कौशांबी के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों की 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की अनुमति और कानुपर देहात, ललितपुर की 50-50 सीटों के स्थान पर 100-100 एमबीबीएस पाठ्यक्रम की सीटों पर प्रवेश की अनुमति के लिए केंद्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष अपील की गई है. उन्होंने बतााय कि नियमों के तहत दोबारा अपील की गई है. उम्मीद है कि उनकी इस अपील को मंजूरी मिल जाएगी.

चिकित्सकों की कमी दूर करने की तैयारी
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय चंदौली, सोनभद्र और कौशांबी में चिकित्सा शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए तीन दिवसीय चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जो शुक्रवार को संपन्न हो गयी. डीजीएमई किंजल सिंह ने बताया कि चंदौली, सोनभद्र और कौशांबी में चिकित्सा शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए चिकित्सा शिक्षकों के चयन किया जा रहा है. इन संस्थानों की काउंसिलिंग 20 अगस्त को होगी.

0Shares
Blog Tags:bumper doctors will emerge from UP., Like medical state Tamil Nadu and Karnataka

Post navigation

Previous Post: UP NEET UG 2024 Counselling Schedule Out: Check Details
Next Post: NEET काउंसिलिंग में टॉप कॉलेज न मिले तो ना हों परेशान, UP के इस शहर में मेडिकल सीटों की भरमार

Related Posts

  • Mahila Sashaktikaran Karykram
    Special Event on “Mahila Sashaktikaran Karykram” under “Seva Pakwada 2025” at Ras Bihari Bose Subharti University Blog
  • Re-evaluation 2026
    NEET UG Answer Key 2026: When and Where to Check, How to Calculate Scores, and Raise Objections Education
  • AIIMS Rishikesh Doctors Arrested Over ‘Rs 50 Lakh’ Deal to Help Candidates Cheat During Test Blog
  • NEET
    Understanding the Revised WB NEET UG Counselling 2026 Schedule Medical Education
  • PM Internship Scheme
    Over 1.55 Lakh Candidates Register for PM Internship Scheme: A Closer Look Educational Programs
  • NEET
    No Phones, No Internet: NEET Re-Exam Paper Setters Kept in Isolation Until June 21 Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

  • JEE Main 2024 Answer Key Soon at jeemain.nta.ac.in Blog
  • TS Inter Time Table 2027
    TS Inter Time Table 2027 Soon: Check 1st & 2nd Year Exam Dates and Schedule Board Exam 2025
  • NEET PG Round 2 Vacant Seat Matrix 2024: Today’s Updates and Direct Links Education
  • Patna HC Grants Bail to NEET-UG 2024 Paper Leak Accused Education
  • CBSE Class 12 Result 2026
    CBSE Ends Manual Paper hecking: What’s New for Examiners Education
  • NEET UG
    Key Updates on NEET UG 2026 and Extended Choice-Filling Deadline for Round 1 NEET Exam Updates
  • CBSE
    Understanding the CBSE Class 10 Application Process and Evaluations Education
  • How to Address Issues with Photo and Signature on NEET UG 2024 Admit Card Education

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook News WordPress theme