Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Toggle search form
  • NEET UG 2024
    Revised NEET UG Counselling 2024 Round 3 Schedule: Choice Locking Deadline Approaches Education
  • NEET Success Story: Auto Driver’s Daughter Achieves AIR 1,033 in NEET Education
  • Tamil Nadu NEET UG 2024
    Tamil Nadu NEET UG 2024: Last Day for Stray Round Counselling Registration Education
  • CBSE
    CBSE, ICSE, IB, WACE, or Cambridge: Which Board is Best for Competitive Exams? Education
  • NEET MDS 2024
    NEET MDS 2024: 8000 Medical Aspirants Sign Petition to Postpone Entrance Exam to July Blog
  • CBSE Class 12 Result 2026
    CBSE Ends Manual Paper hecking: What’s New for Examiners Education
  • CBSE Board Exam 2026
    CBSE Board Exam 2026: Class 10 & 12 LOC Portal with Late Fee Reopened at cbse.gov.in Education
  • CBSE Exam Dates 2026
    NEET 2025 Counselling: Stray Vacancy Round in UP – Schedule and Guidelines Education
NEET UG 2025 Results

NEET UG 2025 रिजल्‍ट को लेकर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने लगाई रोक, NTA को नोटिस

Posted on May 17, 2025May 17, 2025 By Arun Kumar No Comments on NEET UG 2025 रिजल्‍ट को लेकर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने लगाई रोक, NTA को नोटिस

NEET Exam 2025 :  NEET UG Result 2025 Update: NEET-UG 2025 परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने एक अहम अंतरिम आदेश जारी किया है. कोर्ट ने परीक्षा के परिणाम पर रोक लगाते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को रिजल्ट घोषित न करने के निर्देश दिए हैं. यह रोक अगली सुनवाई तक लागू रहेगी. यह फैसला उस याचिका के आधार पर लिया गया है, जिसमें यह आरोप लगाया गया कि परीक्षा के दौरान बिजली गुल हो जाने के कारण कई छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

बताया गया है कि इंदौर के 11 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर बिजली चली गई थी, जिससे परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने में बाधा आई. कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एमपीईबी, एनटीए, परीक्षा केंद्र संचालकों को नोटिस जारी किया है. इन सभी से चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा गया है, जिसमें याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि तकनीकी खामियों और प्रशासनिक लापरवाही के चलते हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस विषय पर चिंता व्यक्त की और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता जताई. इस फैसले से NEET-UG 2025 के लाखों परीक्षार्थियों की नजरें अब कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिक गई हैं.

क्या हुआ था NEET-UG 2025 में?

4 मई 2025 को देशभर में NEET-UG परीक्षा हुई थी, जिसमें लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया. यह परीक्षा मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होती है, लेकिन इंदौर में कुछ गड़बड़ हो गई. खराब मौसम और भारी बारिश की वजह से शहर के 11-12 परीक्षा केंद्रों में बिजली चली गई. यह बिजली कटौती दोपहर 3:30 बजे के आसपास हुई, जब परीक्षा चल रही थी. परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक थी. बिजली जाने से परीक्षा हॉल में अंधेरा हो गया. कुछ केंद्रों में मोमबत्ती और टॉर्च की रोशनी में पेपर देना पड़ा. इससे छात्रों को सवाल पढ़ने और जवाब लिखने में दिक्कत हुई. कई केंद्रों में जनरेटर या दूसरी बिजली व्यवस्था नहीं थी,जिससे हालात और बिगड़ गए. मौसम विभाग ने पहले ही तूफान की चेतावनी दी थी,फिर भी कोई तैयारी नहीं थी. परीक्षा के बाद कई छात्रों ने इसका विरोध किया और दोबारा परीक्षा की मांग की. कुछ छात्र इतने परेशान हुए कि वे रोने लगे.

हाईकोर्ट में NEET Exam 2025 को लेकर क्या हुआ?

एक छात्रा ने इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की.उसका कहना था कि बिजली गुल होने की वजह से उसका पेपर खराब हो गया. उसने मांग की कि उसे दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाए. मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के जस्टिस सुबोध अभ्यंकर ने इस याचिका को गंभीरता से लिया.कोर्ट ने कहा कि NTA और सरकार ने छात्रों को सही सुविधाएं नहीं दीं. इसलिए, अगली सुनवाई तक NEET-UG 2025 का रिजल्ट रोक दिया गया. कोर्ट ने NTA,केंद्र सरकार,मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPEB), और परीक्षा केंद्रों को नोटिस भेजा. इन सभी को 4 हफ्ते के अंदर जवाब देना होगा. अगली सुनवाई 30 जून 2025 को हो सकती है. याचिकाकर्ता के वकील मृदुल भटनागर ने कहा कि तकनीकी खामियों और लापरवाही की वजह से हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर है. कई केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं थीं.

NEET UG में देशभर से करीब 21 लाख छात्र शामिल हुए थे. कोर्ट का यह फैसला सभी के लिए लागू है, न कि सिर्फ इंदौर के केंद्रों के लिए. इसका मतलब है कि रिजल्ट में देरी हो सकती है.अब सबकी नजर कोर्ट की अगली सुनवाई पर है. अगर कोर्ट दोबारा परीक्षा का आदेश देता है,तो यह कुछ छात्रों के लिए राहत हो सकती है,लेकिन यह लाखों छात्रों के लिए नया सिरदर्द भी बन सकता है.NTA ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है.

0Shares
Blog Tags:NEET Exam 2025, NEET UG Result 2025 Update

Post navigation

Previous Post: CUET UG 2025 Admit Cards Released: Exams Scheduled from May 19 to 24
Next Post: Madhya Pradesh High Court Puts NEET-UG Results on Hold: Implications and Insights

Related Posts

  • NEET
    Updates on NEET Counselling NTA Reopens MBBS and BDS Registration Window Medical Education
  • NEET 2026
    NEET 2026: Important Updates on City Slip, Admit Card, and Exam Timings Blog
  • NEET UG 2026
    NEET UG 2026 Fee Refund Process and Important Updates on NTA Re-NEET Examinations
  • NEET
    Understanding the PW Yakeen NEET 2.0 2027 Batch Duration Education
  • NEET
    Supreme Court Backs Eased NEET-Super Speciality Cut-offs for Government Doctors: A Study in Service Healthcare Education
  • NEET UG 2025 State Topper
    Inspiring Journey of Tumi Hina: The 16-Year-Old NEET UG 2025 State Topper from Arunachal Pradesh Educational Achievements

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

  • NEET-Counselling-2025
    Essential Documents for NEET UG Counselling 2025: MCC to Release Schedule Soon Education
  • NEET Cut Off 2026: Complete Guide to Qualifying Marks, Category-Wise Scores & Admission Trends Neet
  • Alternate Assessment Scheme
    Understanding the CBSE Class 10 Two-Board Exam Policy: Implications and Insights Education
  • No UPA link to NEET, ready to resign if proven otherwise: Selvaperunthagai Blog
  • Assam NEET PG
    NEET PG 2025 Counselling Live: MCC Choice Filling Begins Education
  • CUET UG 2025: Where to Check Undergraduate College Admission Forms Education
  • NEET SS 2025
    From Failed Scores to Success: A NEET-PG Journey and the Concerns It Raises Medical Examinations
  • CTET Exam City Slip 2026
    Excel in CBSE Class 12 Economics Exam 2026: 7 Essential Tips Based on the Official Marking Scheme Education

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook News WordPress theme