Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Toggle search form
  • cbse class 12th result 2025 declared
    CBSE to Launch Pilot for National Credit Framework for Classes 6, 9, and 11 Education
  • CBSE Class 10 Result 2026: Expected Date and How to View Your Marksheet Education
  • NEET UG 2026
    CBSE Class 12 Board Exam 2026: Insights into Physics Question Paper, Marking Scheme, and Essential Details Education
  • New Reforms to Boost Medical Education and Healthcare Professionals in India Healthcare
  • Missing Sheets in Evaluated Papers
    Unveiling the NEET-UG Exam Leak: A Scandal of Handwritten Papers and Corruption Education
  • Students Admitted to Medical Colleges Offline Face Cancellation Threat Education
  • Confluence of National Consciousness, Resolve, and Values at Subharti’s Republic Day Celebration Dehradoon
  • NEET-UG 2024
    67 Students Scoring a Perfect 720 in NEET-UG 2024 Raises Doubts: Six Have Seat Numbers from Same Sequence Blog
MBBS Graduates

MBBS : टूट सकता है NEET के इन 16000 छात्रों का सपना, मेरिट बदलने से हाथ से निकल जाएगी एमबीबीएस सीट

Posted on July 28, 2024 By Ankita Singh No Comments on MBBS : टूट सकता है NEET के इन 16000 छात्रों का सपना, मेरिट बदलने से हाथ से निकल जाएगी एमबीबीएस सीट

NEET UG : बताया जा रहा है कि NEET मेरिट लिस्ट में बदलाव का सबसे बड़ा असर 50,000 से 1 लाख के बीच रैंक वाले उम्मीदवारों पर पड़ेगा क्योंकि 16,000 से अधिक उम्मीदवार MBBS सीट पाने ग्रुप से बाहर हो सकते हैं.

विवादित प्रश्न पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नीट यूजी परीक्षा के करीब 4.20 लाख छात्रों के 5-5 अंक घटने जा रहे हैं। इससे मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के लाखों छात्रों की मेरिट लिस्ट में बड़ी उथल पुथल होगी। रैंकिंग में बदलाव कई छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। देश में 1.08 लाख मेडिकल सीटों के लिए 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट यूजी दिया था। इनमें से 56,000 सीटें सरकारी संस्थानों में हैं। बेहद कम फीस और अच्छी सुविधाओं के चलते हर नीट अभ्यर्थी चाहता है कि उसे सरकारी एमबीबीएस सीट पर दाखिला मिल जाए। बताया जा रहा है कि मेरिट लिस्ट में बदलाव का सबसे बड़ा असर 50,000 से 1 लाख के बीच रैंक वाले उम्मीदवारों पर पड़ेगा क्योंकि 16,000 से अधिक उम्मीदवार, जिन्हें पहले सीट मिलने की संभावना थी, वे इस ग्रुप से बाहर हो सकते हैं। मेरिट बदलने से पहले इन 16000 स्टूडेंट्स को एमबीबीएस सीट मिलने के पूरे आसार थे लेकिन अब इनके सपने टूटने की आशंका है।

इसके अलावा 61 टॉपरों में से 44 छात्र अब टॉपर नहीं रहेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रैंक नीचे आने से इन टॉपरों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि क्योंकि वे अभी भी 33,000 से 50,000 के रैंक ग्रुप में बने रहेंगे। मगर रैंक में बदलाव होने के बाद उनकी पसंद के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट हासिल करने की संभावना प्रभावित हो सकती है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 44 टॉपरों के पांच पांच अंक कम होने से उनकी रैंक 88 पायदान नीचे खिसक सकती है।

आपको बता दें कि नीट के जरिए ही देश के तमाम मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमस, बीएचएमस, बीयूएमस ( MBBS, BDS, BSMS, BAMS, BHMS, BUMS ) और अन्य विभिन्न अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिला होता है। इसके अलावा मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के लिए भी अभ्यर्थी नीट यूजी परीक्षा के मार्क्स के जरिए आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस हॉस्पिटल के बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे।

MBBS : NEET UG 2024 काउंसलिंग की प्रक्रिया 4 राउंड में होगी

नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया आज या कल से शुरू हो सकती है।   मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) चार राउंड में नीट यूजी काउंसलिंग 2024 आयोजित करेगी। सरकार ने कहा है कि अगर कोई उम्मीदवार किसी भी तरह के फर्जीवाड़े में लिप्त पाया जाता है तो काउंसलिंग प्रक्रिया से उसे बाहर कर दिया जाएगा। न सिर्फ काउंसलिंग के दौरान बल्कि उसके बाद बाद भी उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। नीट यूजी काउंसलिंग 2024 प्रक्रिया के बारे में बताते हुए केंद्र ने कहा कि छात्रों को पहले और दूसरे राउंड में उनके द्वारा चुने गए प्रेफरेंस के अनुसार सीटें बदलने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे में यदि तीसरे दौर से पहले सीटें रद्द कर दी जाती हैं, तो इसका ओवरऑल काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नीट काउंसलिंग का तीसरा राउंड सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। अगर तीसरे दौर के बाद उम्मीदवारी रद्द कर दी जाती है, तो भी खाली सीटों को बाद के राउंड में भी ऑफर किया जा सकता है हालांकि, जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीटें अलॉट की जा चुकी हैं, वे बाद के राउंड में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। तीसरी स्थिति में अगर चौथे और अंतिम राउंड के बाद कोई उम्मीदवारी रद्द कर दी जाती है, तो खाली सीटें सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के आधार पर एक अतिरिक्त राउंड से भरी जाएंगी। नीट यूजी काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।

0Shares
Blog Tags:BAMS, BDS, BHMS, BSMS, BUMS, MBBS

Post navigation

Previous Post: NEET UG 2024: Toppers Drop from 61 to 17 in Revised Results
Next Post: NEET UG 2024 Revised Cut-Offs Announced for All Categories: Drops by 2 Points for UR Candidates, Counselling Dates Soon

Related Posts

  • CBSE Date Sheet 2024 Class 12 Out: Check CBSE Class 12 Date Sheet, Time Table at.cbse.nic.in Blog
  • NEET 2026
    NEET 2026: Important Updates on City Slip, Admit Card, and Exam Timings Blog
  • Bihar Board Inter 2024
    Bihar School Examination Board Anand Kishore Checks Bihar Board’s Exam Preparations Blog
  • Sangli Shocker: The Tragic Story of a Teen Girl’s Dreams Cut Short Social Issues
  • NEET PG
    NEET PG 2026 Answer Key and Scorecard: Latest Updates and Download Information Examinations
  • Gujarat NEET Counselling 2025
    Gujarat NEET Counselling 2025: Registration Details and How to Purchase Your Pin for MBBS and BDS Admissions Blog

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

  • Patna medical college
    Patna Medical College Suspends MBBS Student Admissions Over NEET 2026 Impersonation Case Education
  • Senior Citizens Clear NEET
    Senior Citizens Clear NEET: A New Era of Education in Tamil Nadu Education
  • No Junk Food, Only Healthy Items in Medical College Canteens: Government Health and Wellness
  • MCC NEET UG Counselling Process 2025
    MCC NEET UG Counselling 2025 Begins Tomorrow: 12.36 Lakh Candidates Compete for 1.18 Lakh MBBS Seats Education
  • CBSE On-Screen Marking Glitch: Teacher Flags Delay in Checking and Results CBSC
  • NEET UG 2025 Round 3
    NEET UG 2025 Round 3 Seat Allotment: New Date Announced for October 11 Education
  • NEET PG 2025 Registration
    NEET PG 2025 Registration Starts Today: Key Details on Exam Dates and More Education
  • NEET PG Transparency
    NEET PG Transparency: Supreme Court Seeks Response from NBE, Hearing Postponed Education

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook News WordPress theme