Skip to content
Neet Bulletin

Neet Bulletin

  • Ei pelkästään suuret bonukset, vaan myös mobiilipelien jännitys on huipussaan, kun avaat Pistolo-sovelluksen älypuhelimellasi ja nautit suoratoiston live-jakajista.

  • Home
  • Course
    • MBBS
    • BAMS
    • BDS
    • BHMS
    • BUMS
    • Nursing
      • ANM
      • GNM
      • B.Sc Nursing
    • Pharmacy
  • Admission
    • Allen Admission
    • BDS-Admission
    • BAMS Admission
    • UG
    • PG
    • PHD
  • Counselling
    • Neet UG
    • Ayush
  • News
  • Campus News
  • Toggle search form
  • NEET UG
    NEET UG Retest: NTA Uploads Scanned Images of OMR Sheets on Official Website Education
  • CBSE Class 10th, 12th Board Exam Timetable Revised Education
  • Expanding Opportunities: NMC Announces New PG Courses in 154 Medical Colleges Medical Education
  • Tamil Nadu CM Vijay to Honour Class 10 and 12 Board Exam Toppers in Chennai Blog
  • NEET
    Restructuring NEET: Strategies to Eradicate Question Paper Leaks Education
  • Grace Marks
    Everything You Need to Know About CBSE Class 10 Re-evaluation 2026 Education
  • NEET UG 2025
    MCC Revises NEET PG Counselling 2024 Brochure: AFMC Eligibility Criteria and Admission Details Added Education
  • NEET 2025 Registration: How to Fill Application Form Once Released Education
MBBS Admission

MBBS Admission : इस छोटे से देश में है दुनिया का सबसे बड़ा मेडिकल स्कूल, पढ़ना, रहना-खाना सब फ्री

Posted on June 27, 2025June 27, 2025 By Arun Kumar No Comments on MBBS Admission : इस छोटे से देश में है दुनिया का सबसे बड़ा मेडिकल स्कूल, पढ़ना, रहना-खाना सब फ्री

MBBS Admission : क्यूबा लैटिन अमेरिका का छोटा सा देश है, लेकिन मेडिकल की पढ़ाई के मामले में चैंपियन है. यहां दुनिया का सबसे बड़ा मेडिकल स्कूल लैटिन अमेरिकन स्कूल ऑफ मेडिसिन है. जिसमें पढ़ना, रहना-खाना सब फ्री है. …

MBBS Admission : अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया भर में कई बड़े-बड़े मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लैटिन अमेरिका के छोटे से देश क्यूबा में दुनिया का सबसे बड़ा मेडिकल स्कूल है. यह न सिर्फ सबसे बड़ा है, बल्कि यहां पढ़ाई, रहना, खाना और मेडिकल ट्रेनिंग सब कुछ फ्री है.

क्यूबा के इस मेडिकल स्कूल का नाम लैटिन अमेरिकन स्कूल ऑफ मेडिसिन (Escuela Latinoamericana de Medicina) है. यह मेडिकल स्कूल राजधानी हवाना में स्थित है. इसे दुनिया का सबसे बड़ा मेडिकल स्कूल कहा जाता है, जिसमें अब तक 160 देशों से ज्यादा के 30,000 से अधिक डॉक्टर तैयार हो चुके हैं.

भारतीय छात्र भी ले सकते हैं एडमिशन : MBBS Admission

यह मेडिकल स्कूल खासतौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो आर्थिक तौर पर कमजोर तबकों से आते हैं या अपने देश में डॉक्टरों की कमी पूरी करना चाहते हैं. भारतीय छात्र भी यहां स्कॉलरशिप पर एडमिशन ले सकते हैं.

क्या-क्या फ्री मिलता है?

कैसे मिलेगा ELAM में एडमिशन

क्यूबा के लैटिन अमेरिकन स्कूल ऑफ मेडिसिन में एडमिशन के लिए क्यूबा दूतावास या अपने देश की स्वास्थ्य एजेंसी के जरिए आवेदन करना होता है. योग्यता की बात करें तो इंटरमीडिएट (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी) में अच्छे मार्क्स होने के साथ मेडिकली फिट होना जरूरी है. इसके अलावा स्पेनिश भाषा भी सीखनी अनिवार्य है. भारतीयों को नीट यूजी पास होना जरूरी है.

आवेदन प्रक्रिया

लैटिन अमेरिकन स्कूल ऑफ मेडिसिन में MBBS में एडमिशन के लिए आवेदन केवल आधिकारिक क्यूबा दूतावास या स्वीकृत एजेंट के माध्यम से करें. इसका फॉर्म सामान्यत: जनवरी से मार्च के बीच (IFCO माध्यम से मार्च तक) भरा जाता है. आवेदन के बाद उम्मीदवारों का चयन क्यूबन मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक हेल्थ और ELAM फैकल्टी की संयुक्त समिति करती है.

चयन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों की योग्यता और आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है.
  • इसके बाद इंटरव्यू/प्रवेश परीक्षा (कुछ मामलों में वैकल्पिक) होती है.
  • अंग्रेजी/स्पेनिश भाषा की क्षमता मूल्यांकन
  • हेल्थ और पुलिस सर्टिफिकेट की जांच
  • अंतिम चयन व विफल अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक

स्कॉलरशिप सुविधाएं

  • पूरा ट्यूशन, हॉस्टल, दिन में तीन बार भोजन, किताबें, यूनिफॉर्म, बेडिंग, टॉयलेटरीज मुफ्त
  • स्टाइपेंड- लगभग 100–46000 क्यूबन पेसो (₹4–₹1800) प्रति माह
  • यात्रा खर्च, वीजा शुल्क और विदेश आने-जाने का खर्च स्टूडेंट को वहन करना होगा.

क्यूबा में MBBS कोर्स स्ट्रक्चर

विदेशी छात्रों को एक साल तक स्पेनिश भाषा और क्यूबा की संस्कृति के बारे में पढ़ाया जाता है. इसके बाद छह साल यानी 12 सेमेस्टर+ 1 वर्ष रोटेटरी इंटर्नशिप का मेडिकल कोर्स होगा.
0Shares
Blog Tags:MBBS admission

Post navigation

Previous Post: Delhi HC vs NTA: Candidate Seeks Compensation Over Biometric Glitch During NEET UG
Next Post: CBSE 2025 Supplementary Exams: Timetable Released for Classes 10 and 12

Related Posts

  • leaked NEET papers
    Bihar and Assam Announce Withdrawal of Cases Linked to NEET Protests Education
  • NEET PG Answer Key 2025
    NEET PG Answer Key 2025 Live Updates: NBEMS to Release Answer Key ‘Shortly’ at natboard.edu.in Education
  • NEET UG Reforms
    NEET UG 2024: When is NTA Releasing the Answer Key? Blog
  • Roman Casino fair-play et respect des normes en iGaming actuel Blog
  • CBSE Class 10 Board English Exam 2026
    CBSE Class 10 Board English Exam 2026: Best 5-Month Daily Study Plan to Score Top Marks Education
  • CBSE Board Exams Registration
    CBSE Board Exams Registration: Application Window Begins Education

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

READ MORE
Loading
Live Cricket Scores

  • CBSE
    From Data Science to Cybersecurity: A Comprehensive Overview of CBSE’s Free Tech Courses for Classes 8-12 Education
  • Re-evaluation 2026
    NEET UG Answer Key 2026: When and Where to Check, How to Calculate Scores, and Raise Objections Education
  • NEET PG 2025
    NEET PG 2025: Supreme Court to Hear All Petitions Over Exam Transparency on September 12 Examinations and Education
  • NEET Eligibility Criteria 2024: Understanding the Importance of 12th Marks Education
  • Claim About Biology Not Being Required To Appear for NEET Is Misleading! Education
  • NEET UG 2025 results
    NEET Result 2024 Answer Key Live: NTA NEET UG Answer Key Likely This Week on exams.nta.ac.in, Check Your Predicted Rank Education
  • MBBS Seats
    NEET 2025 Power Outage Controversy: High Court Shows Sympathy for Students and Deliberates on Re-Examination Education
  • NEET PG 2025 Live:
    NEET PG 2025 Live: MCC Revises Counselling Schedule; Round 2 Registration from December 5 Onwards Education

Copyright © 2026 Neet Bulletin.

Powered by PressBook News WordPress theme